Ganesh Chaturthi:भगवान श्रीगणेश का ही रूप है ये रुद्राक्ष, जानिए इसके फायदे

Published : Aug 30, 2019, 09:11 PM IST
Ganesh Chaturthi:भगवान श्रीगणेश का ही रूप है ये रुद्राक्ष, जानिए इसके फायदे

सार

रुद्राक्ष भगवान शंकर के स्वरूप से जुड़ा है। भगवान शंकर के उपासक इन्हें माला के रूप में पहनते हैं।

उज्जैन. ऐसी मान्यता है कि भगवान शंकर की आंखों से निकले आंसू से ही रुद्राक्ष की उत्पत्ति हुई है। रुद्राक्ष के कई प्रकार बताए गए हैं। उन्हीं में से गणेश रुद्राक्ष भी एक है। गणेश रुद्राक्ष को भगवान गणेश का स्वरूप माना गया है। यदि गणेशोत्सव के दौरान इसे धारण किया जाए तो इसका विशेष लाभ होता है। जानिए गणेश रुद्राक्ष से आपको क्या-क्या लाभ हो सकता है-

1. गणेश रुद्राक्ष को देखने पर उसमें श्रीगणेश की आंशिक आकृति उभरी हुई दिखाई देती है। यह रुद्राक्ष विशेष फल देने वाला बताया गया है। इसे पहनने से कई समस्याओं का समाधान अपने आप ही हो जाता है। 
2. गणेश रुद्राक्ष पहनने से याददाश्त व एकाग्रता बढ़ती है। 
3. विद्यार्थी यदि गणेश रुद्राक्ष पहने तो वह पढ़ाई में बेहतर बनता है।
4. भगवान गणेश बुद्धि के देवता है इसलिए यह रुद्राक्ष बुद्धि को बढ़ाता है।
5. गणेश रुद्राक्ष शिक्षा और बुद्धि के कारक ग्रह बुध को भी अनुकूल करता है।
6. मानसिक समस्याओं का निराकरण करता है व भाग्य को अनुकूल करता है।
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम