गरुड़ पुराण: जानिए वो कौन-सी 7 चीजें हैं जिन्हें देखने पर हमें पुण्य और शुभ फल मिलते हैं

Published : Apr 19, 2021, 11:34 AM IST
गरुड़ पुराण: जानिए वो कौन-सी 7 चीजें हैं जिन्हें देखने पर हमें पुण्य और शुभ फल मिलते हैं

सार

हिंदू धर्म में कई ऐसे ग्रंथ हैं जिनमें लाइफ मैनेजमेंट के सूत्र बताए गए हैं। जिन्हें अपनाकर आप हर परेशानियों से छुटकारा पाकर आराम से जिंदगी जी सकते हैं। इन्हीं पुराणों में से एक है गरुड़ पुराण। 

उज्जैन. गरुड़ पुराण 18 पुराणों में से एक माना जाता है। इस शास्त्र के आचारकांड में नीतिसार अध्याय है, जिसमें बताया गया है कि वो कौन-सी 7 चीजें हैं जिन्हें देखने पर पुण्य मिलता है। जानिए इन 7 चीजों के बारे में…

श्लोक
गोमूत्रं गोमयं दुन्धं गोधूलिं गोष्ठगोष्पदम्।
पक्कसस्यान्वितं क्षेत्रं द्ष्टा पुण्यं लभेद् ध्रुवम्।।

अर्थात- गोमूत्र, गोबर, गोदुग्ध, गोधूली, गोशाला, गोखुर और पकी हुई खेती से भरा खेत देखने से आपको पुण्य मिलेगा।

गोमूत्र
शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि गोमुत्र में मां गंगा का वास होता है। इसका इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। रोजामा गोमूत्र का सेवन करने से हर एक बीमारी कोसों दूर रहती हैं। लेकिव नहीं गरुड़ पुराण में कहा गया है कि इसे देख लेने मात्र से ही पुण्य की प्राप्ति होती है।

गोबर
गाय के गोबर को काफी शुभ माना जाता है। किसी पूजा-अर्चना या मांगलिक कार्य करने से पहले गाय के गोबर का प्रयोग करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। वहीं गरुड़ पुराण के अनुसार गाय का गोबर देख लेने में मात्र से पुण्य की प्राप्ति होती है।

गोदुग्ध
गाय का दूध भी आपको कई रोगों से छुटकारा दिला सकता है। गाय के दूध को अमृत के समान माना जाता है। अगर कोई व्यक्ति गाय के दूध को देख लेता हैं तो उसे जरूर शुभ फल की प्राप्ति होगी।

गोधूली
जब कोई गाय जमीन को खुरचती है तो जमीन से जो धूल निकलती है इसे गोधूली कहा जाता है। गाय के पैरों से खुरची हुई धूल को काफी पवित्र माना जाता है। इसको देख लेने मात्र से कई गुना अधिक पुण्य की प्राप्ति होती है।

गोशाला
वह स्थान जहां पर गायों को रखा जाता है। वह गोशाला कहलता है। गोशाला भी मंदिर की तरह की पूज्यनीय मानी जाती है। गोशाला में गायों की देखभाल करना बहुत ही पुण्य का काम माना जाता है। अगर आपके पास समय नहीं तो आप सिर्फ गोशाला देख लें। इससे लाभ मिलेगा।

गोखुर
गाय के पैरों को तीर्थ के समान माना जाता है। अगर किसी काम के लिए जाते समय गाय के पैरों को छुए और दर्शन करे तो आपको हर काम में सफलता जरूर मिलेगी।

पकी हुई खेती
किसान खेतों पर दिन-रात मेहनत करता हैं। जिससे उससे अच्छी फसल प्राप्त हो। जब कोई व्यक्ति हरे भरे खेत देखता हैं तो उसके मन को शांति मिलती है। गरुड़ पुराण के अनुसार पकी हुई फसल भरे खेत देखने से व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है।

हिंदू धर्म ग्रंथों की इन शिक्षाओं के बारे में भी पढ़ें

परंपरा: भोजन की थाली को सम्मानपूर्वक रखना चाहिए, एक हाथ से थाली पकड़कर नहीं खाना चाहिए

वैदिक घड़ी के हर अंक में छिपे हैं धर्म से जुड़े अनेक रहस्य, जानिए क्या है इनका अर्थ

सुबह उठते ही दिखे ये चीजें या सुनाई दें ऐसी आवाजें तो इसे मानना चाहिए शुभ शकुन

हमेशा ध्यान रखें शास्त्रों में बताई गई ये 10 बातें, इससे कम हो सकती हैं परेशानियां और गरीबी

29 मार्च से शुरू होगा हिंदू कैलेंडर का पहला महीना, लेकिन नया साल 13 अप्रैल से शुरू होगा

वसंत उत्सव 29 मार्च को, शिवजी का ध्यान भंग करने के लिए हुई इस ऋतु की रचना

फाल्गुन पूर्णिमा पर दान करने का है खास महत्व, जानिए इस तिथि से जुड़ी परंपराएं

क्यों नहीं करना चाहिए किसी का जूठा भोजन? जानिए इस परंपरा से जुड़े धार्मिक और वैज्ञानिक पक्ष

आपके जन्मदिन में ही छिपा है लंबी उम्र का राज, Birth Day से जानें कितने साल जिएंगे आप

हिंदू परंपरा का हिस्सा है ध्वज, इसे घर या मंदिर में लगाने से दूर हो सकते हैं वास्तु और ग्रहों के दोष

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश