गरुड़ पुराण: ध्यान रखेंगे ये 7 बातें तो हर काम में मिलेगी सफलता और घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Published : Feb 07, 2020, 10:44 AM IST
गरुड़ पुराण: ध्यान रखेंगे ये 7 बातें तो हर काम में मिलेगी सफलता और घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

सार

धर्म के अनुसार काम करने वाले लोगों के घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। ऐसे लोगों को सभी कामों में विशेष लाभ मिलता है और सफलता मिल सकती है।

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार गरुड़ पुराण के आचारकांड में नीतिसार अध्याय है, इस अध्याय में 7 शुभ काम बताए ऐसे गए हैं, जिन्हें हमेशा ध्यान रखना चाहिए...

1. धैर्य से लेना चाहिए काम - किसी भी काम में स्थाई सफलता तभी मिलती है, जब अंतिम समय तक धैर्य बनाए रहते हैं। जब भी धैर्य छोड़कर जल्दबाजी की जाती है, असफल होने की संभावनाएं बढ़ने लगती हैं।

2. क्रोध न करें - क्रोध व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता को नुकसान पहुंचाता है। क्रोधी व्यक्ति के जीवन में और घर में हमेशा अशांति रहती है। जहां अशांति होती है, वहां दरिद्रता का वास होता है। इससे बचना चाहिए।

3. इंद्रियों पर काबू रखना चाहिए - पांच इंद्रियां आंख, नाक, कान, मुंह और त्वचा को हमेशा वश में रखना चाहिए। अगर ये इंद्रियां वश नहीं रहेंगी तो जीवन परेशानियां बनी रहती हैं।

4. पवित्रता बनाए रखें - जो लोग मन और शरीर की पवित्रता बनाए रखते हैं, उन्हें लक्ष्मी की प्रसन्नता प्राप्त होती है। मन की पवित्रता अच्छे विचारों से होती है और शरीर की पवित्रता साफ-सफाई से रहने से होती है।

5. गरीबों की मदद करें - गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए दया का भाव होना जरूरी है। समय-समय पर ऐसे लोगों की अपने सामर्थ्य के अनुसार मदद करते रहना चाहिए।

6. कठोर शब्द न बोलें - घर-परिवार हो या समाज, हमें सदैव ही मीठे वचनों यानी वाणी का उपयोग करना चाहिए। जाने-अनजाने कभी भी ऐसे शब्दों का उपयोग नहीं करें, जिनसे किसी के मन को ठेस पहुंचती है।

7. जलन का भाव न रखें - मित्रों और शुभचिंतकों के प्रति जलन का भाव नहीं रखना चाहिए। जो लोग दूसरों के प्रति जलन का भाव रखते हैं, वे हमेशा अशांत रहते हैं।


 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम