गुड़ी पड़वा 13 अप्रैल को, इस दिन ध्वज लगाने की है परंपरा, जानिए इससे जुड़ी खास बातें

Published : Apr 11, 2021, 02:41 PM ISTUpdated : Apr 11, 2021, 07:14 PM IST
गुड़ी पड़वा 13 अप्रैल को, इस दिन ध्वज लगाने की है परंपरा, जानिए इससे जुड़ी खास बातें

सार

इस बार 13 अप्रैल, मंगलवार को गुड़ी पड़वा है। इसे हिंदू नववर्ष के रूप में मनाते हैं। इस दिन मंदिरों में नए ध्वज लगाने की परंपरा है। कुछ लोग अपने घरों पर भी इस दिन ध्वज लगाते हैं। घर पर ध्वज लगाना सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।

उज्जैन. इस बार 13 अप्रैल, मंगलवार को गुड़ी पड़वा है। इसे हिंदू नववर्ष के रूप में मनाते हैं। इस दिन मंदिरों में नए ध्वज लगाने की परंपरा है। कुछ लोग अपने घरों पर भी इस दिन ध्वज लगाते हैं। घर पर ध्वज लगाना सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार ध्वज लगाने का कुछ और ही कारण और लाभ हैं। आज हम आपको ध्वज से जुड़ी कुछ खास बातें बता रहे हैं, जो इस प्रकार है…

ध्वज का रंग
वैसे तो ध्वज कई रंगों के होते हैं जैसे- पीला, लाल, नारंगी आदि, लेकिन इन सभी में केसरिया का खास महत्व है। घर की छत पर केसरिया ध्वज लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और सुख-समृद्धि बनी रहती है।

किस दिशा में लगाएं ध्वज?
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के ऊपर वायव्य कोण में ध्वज लगाना शुभ रहता है। अगर ऐसा करना संभव न हो तो किसी योग्य वास्तु शास्त्री से सलाह लेकर ध्वज लगाएं।

कैसा होना चाहिए ध्वज?
ध्वज दो आकार का होता है एक त्रिभुजाकार और दूसरा दो त्रिभुजाकार। दोनों में से कोई एक प्रकार का ध्वज लगा सकते हैं। स्वास्तिक या ॐ लगा हुआ केसरिया ध्वज हो तो और भी अच्छा रहता है।

ध्वज के लाभ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर की छत पर ध्वज लगाने से यश, कीर्ति और विजय मिलती है। साथ ही रोग, शोक व दोष का नाश होता है और घर की सुख व समृद्धि बढ़ती है।

गुड़ी पड़वा के बारे में ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा और आंध्र प्रदेश में उगादि के नाम से मनाया जाता है हिंदू नववर्ष


 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Bat in House: घर में चमगादड़ का आना शुभ या अशुभ? जानें वास्तु और ज्योतिष क्या कहता है
Solar Eclipse Prediction: पूर्ण सूर्य ग्रहण पर अमेरिकी ज्योतिषी की भविष्यवाणी- बदल जाएगी जिंदगी की रफ्तार!