12 फरवरी से शुरू होगी गुप्त नवरात्रि, जानें 21 फरवरी तक किन बातों का रखें खास ध्यान

Published : Feb 10, 2021, 11:17 AM IST
12 फरवरी से शुरू होगी गुप्त नवरात्रि, जानें 21 फरवरी तक किन बातों का रखें खास ध्यान

सार

माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तिथि तक गुप्त नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 12 से 21 फरवरी तक मनाया जाएगा।

उज्जैन. ये नवरात्रि तंत्र-मंत्र के लिए बहुत विशेष मानी जाती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्‌ट के अनुसार, इस नवरात्रि में भी कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। आगे जानिए गुप्त नवरात्रि के दौरान क्या करें और क्या नहीं…

1. नवरात्रि में बहुत से भक्त व्रत रखते हैं, लेकिन आप व्रत रखने में असमर्थ हैं तो नौ दिनों तक अपने खान-पान पर विशेष नियंत्रण रखें। सात्विक आहार ही ग्रहण करें। तामसिक चीजों (मांस-मदिरा) का त्याग करें।
2. वैसे तो नारी का सदैव सम्मान करना चाहिए, लेकिन भूलकर भी नवरात्रि के दिनों में किसी भी महिला का अपमान न करें। भले ही वो महिला घर की हो या बाहर की।
3. नवरात्रि में घर की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। नवरात्रि के एक दिन पहले ही किचन और मंदिर की अच्छे से सफाई कर लें।
4. नवरात्रि के दौरान काले रंग के परिधान नहीं पहनें और ना ही चमड़े का बेल्ट पहनें। इन नौ दिनों तक बाल, दाढ़ी और नाखून भी नहीं कटवाने चाहिए।
5. गुप्त नवरात्रि तंत्र-मंत्र के लिए जानी जाती है। तंत्र मंत्र अकसर गलत मकसद के लिए किया जाता है। ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखना चाहिए।
6. अगर आपने नवरात्रि में कलश की स्थापना की है तो दोनों समय देवी को भोग लगाएं व पूजा करें। ब्रह्मचर्य का पालन करें।
7. संभव हो तो 9 दिनों तक रोज थोड़ा समय निकालकर धर्म ग्रंथों का पाठ करें। आप स्वयं न कर पाएं तो किसी योग्य विद्वान को भी पाठ करने के लिए घर पर बुला सकते हैं।

गुप्त नवरात्रि के बारे में ये भी पढ़ें

इस बार 10 दिन की होगी गुप्त नवरात्रि, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से बनेंगे कई शुभ योग

शीघ्र विवाह, मनपसंद वर और दांपत्य सुख के लिए गुप्त नवरात्रि में करें ये आसान उपाय

ये 4 श्मशान है बहुत खास, गुप्त नवरात्रि में यहां लगता है तांत्रिकों का जमघट

एक साल में कितनी नवरात्रि होती हैं, गुप्त और प्रकट नवरात्रि में क्या अंतर है?


 

PREV

Recommended Stories

Rukmini Ashtami 2025: कब है रुक्मिणी अष्टमी, 11 या 12 दिसंबर?
Mahakal Bhasma Aarti: नए साल पर कैसे करें महाकाल भस्म आरती की बुकिंग? यहां जानें