पौष में है सूर्यदेव को अर्घ्य देने की परंपरा, मौसम के कारण यदि सूर्य दिखाई न दे तो क्या करें?

इन दिनों हिंदू पंचांग का दसवां महीना पौष और सौर मास के अनुसार खर मास चल रहा है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इन दोनों ही महीनों में सुबह-सुबह सूर्यदेव को अर्घ्य देने का विशेष महत्व है। ऐसा करने से सूर्य से संबंधित शुभ फल हमें मिलते हैं।
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 27, 2021 12:38 PM IST

उज्जैन. पौष और खर मास में सूर्य पूजा का विशेष महत्व है, लेकिन कई बार मौसम और बादलों की वजह से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो पाते हैं। ऐसी स्थिति में सूर्य पूजा करना संभव नहीं हो पाता, लेकिन हमारे धर्म ग्रंथों में ऐसी स्थिति पर होने पर भी सूर्य पूजन के कुछ नियम बनाए हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए मौसम की खराबी के कारण अगर सूर्यदेव के दर्शन न हो रहे हों तो उस स्थिति में आप क्या कर सकते हैं… 

सूर्योदय की दिशा में दें अर्घ्य
यदि सुबह मौसम के कारण सूर्यदेव दिखाई न दे रहे हों तो जिस दिशा में सूर्यदेव उदित होते हैं, उसी दिशा में मन ही मन सूर्यदेव का ध्यान कर अर्घ्य दिया जा सकता है। सूर्यदेव को अर्घ्य देने के लिए तांबे के बर्तन का उपयोग करें और साथ ही जल में लाल फूल और थोड़ा सा कुंकुम भी डाल दें। इससे सूर्य से संबंधित शुभ फल मिलते हैं और परेशानियां दूर होती हैं।

सूर्यदेव हैं ग्रहों के राजा और पंचदेवों में से एक
सूर्य को नौ ग्रहों का राजा माना जाता है। शास्त्रों में पंचदेव बताए गए हैं। इनकी पूजा हर शुभ काम में की जाती है। इन पंचदेवों में शिव जी, गणेश जी, विष्णु जी, देवी दुर्गा और सूर्यदेव शामिल हैं। सूर्य पूजा से धर्म लाभ के साथ ही स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं।

Latest Videos

सूर्य पूजा से मिलने वाले लाभ
अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य से संबंधित दोष हैं तो सूर्य पूजा करने से कुंडली के दोष दूर हो सकते हैं। इस ग्रह का ज्ञान का कारक भी माना जाता है। नियमित रूप से सूर्य को अर्घ्य देने से मन शांत रहता है और एकाग्रता बढ़ती है, जिससे ज्ञान का विस्तार होता है। कोई भी बात आसानी से याद रह जाती है। इसलिए विद्यार्थियों को खासतौर पर सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। सूर्य की किरणों से हमारे शरीर को विटामिन डी मिलता है। रोज सुबह अर्घ्य देते समय सूर्य की रोशनी खड़े रहना होता है, जिससे विटामिन के साथ ही हमारी त्वचा को भी लाभ मिलती है। त्वचा की चमक बढ़ती है, चेहरे का तेज बढ़ता है।
 

साल 2022 का का टैरो राशिफल भी पढ़िए...

Aries Tarot Horoscope 2022 मेष का टैरो वार्षिक राशिफल: नई संभावनाएं लेकर आ रहा है नया साल

Taurus Tarot Horoscope 2022 वृषभ का टैरो वार्षिक राशिफल: बहुत ही शुभ फल मिलेंगे नए साल में

Gemini Tarot Horoscope 2022 मिथुन का टैरो वार्षिक राशिफल: करियर का निर्णय जल्दबाजी में न लें

Cancer Tarot Horoscope 2022 कर्क का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल बनेंगे प्रेम विवाह के योग

Leo Tarot Horoscope 2022 सिंह का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल खरीद सकते हैं बड़ी संपत्ति

Virgo Tarot Horoscope 2022 कन्या का टैरो वार्षिक राशिफल: पारिवारिक परेशानी के कारण बना रहेगा तनाव

Libra Tarot Horoscope 2022 तुला का टैरो वार्षिक राशिफल: बिजनेस में सफलता और नौकरी में मिलेगा प्रमोशन

Scorpio Tarot Horoscope 2022 वृश्चिक का टैरो वार्षिक राशिफल: सभी मामलों में सामान्य रहेगा ये साल आपके लिए

Sagittarius Tarot Horoscope 2022 धनु का टैरो वार्षिक राशिफल: घर-परिवार में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Capricorn Tarot Horoscope 2022 मकर का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल बनेंगे धन लाभ के योग

Kumbh Tarot Horoscope 2022 कुंभ का टैरो वार्षिक राशिफल: कॅरियर में सफलता के बन रहे हैं योग

Pisces Tarot Horoscope 2022 मीन का टैरो वार्षिक राशिफल: नौकरी और बिजनेस में मिलेंगे बेहतर परिणाम

Share this article
click me!

Latest Videos

पति है सामने तो भूलकर भी न करें ये 4 काम #Shorts
हजारों समर्थकों के सामने ईरानी नेता खामेनेई ने खाई कसम, कहा- अब इजरायल खत्म
Haryana Exit Poll : हरियाणा में होगी BJP की विदाई? पिछड़ने के क्या हैं 5 प्रमुख कारण
उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें
PM Modi Samman Niddhi 18th Kist: आ सकती है किसान सम्मान निधि की अटकी किस्त, तुरंत कर लें ये काम