मान्यता: ये हैं दैनिक जीवन में होने वाले 7 अपशकुन, इनके कारण लाइफ में आती हैं परेशानियां

Published : Aug 25, 2021, 05:25 PM IST
मान्यता: ये हैं दैनिक जीवन में होने वाले 7 अपशकुन, इनके कारण लाइफ में आती हैं परेशानियां

सार

शकुन-अपशकुन (Shakun-Apshakun) के बारे में हम प्राचीन काल से सुनते आ रहे हैं। शकुन शास्त्र (Shakun shastra) में शुभ और अशुभ चीजों के बारे में विस्तार से बताया गया है। कुछ लोग इन मान्यताओं पर विश्वास करते हैं तो कुछ नहीं।

उज्जैन. शकुन शास्त्र (Shakun shastra) में  कि किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले दही खाकर घर से निकला जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से जो कार्य करने जा रहे हैं उसमें सफलता प्राप्त होती है। वहीं दूसरी तरफ कई अपशगुन भी होते हैं जिनके बारे में मान्यता है कि अपशगुन होने पर कार्यों में बाधाएं आती हैं और कार्य सफल नहीं होता। शकुन-अपशकुन (Shakun-Apshakun) की ये मान्यताएं प्राचीनकाल से ही चली आ रही हैं। जिसमें कुछ लोग इन मान्यताओं पर विश्वास करते हैं तो कुछ नहीं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही 7 अपशकुनों के बारे में... 

1- लोहे की चीजों का अपशकुन
मान्यता है जिन घरों में छोटे बच्चे होते हैं वहां पर नकारात्मक ऊर्जाएं जल्दी से हावी हो जाती है। ऐसे में उनके बिस्तर के सिरहने के पास लोहे से बनी चीजों का रखने से नकारात्मक ऊर्जाएं नहीं भटकती है। लेकिन जंग लगी लोहे की चीजों का घर पर रखना अपशगुन माना जाता है।

2- दूध का अपशकुन
दूध का उबलकर जमीन पर गिरना अशुभ माना जाता है। जमीन पर दूध के गिरने से किसी बड़ी दुर्घटना या हानि होने का संकेत माना जाता है।

3- शीशे का अपशकुन
वास्तु शास्त्र में शीशे के बारे में काफी विस्तार से बताया गया है। शगुन शास्त्र में शीशे या कांच की चीजों का टूटना बहुत ही अपशकुन माना जाता है। टूटे हुए आइने में कभी भी देखकर श्रृंगार नहीं करना चाहिए। इसके अलावा एक साल से छोटे बच्चों को आईना देखना अशुभ होता है। घर के कोनो में कांच के टूटे हुए टुकड़ों को जमाकर रखना भी अशुभ माना जाता है।

4- छुरी-कांटे का अपशकुन
चाकू का गिरना भी शकुन शास्त्र के अनुसार अशुभ माना गया है। इसके अलावा कभी भी छुरी-कांटे को क्रास करके नहीं रखना चाहिए। इससे तनाव और घर में कलह बढ़ती है।

5- झाडू का अपशकुन
झाडू में माता लक्ष्मी का वास माना जाता है। झाडू पर पैर रखना और शाम के समय घर पर झाडू लगाना बहुत ही अशुभ माना गया है। इसके अलावा झाडू को खुली जगह पर नहीं रखनी चाहिए बल्कि किसी कोने में छिपाकर ही रखना चाहिए। 

6- छींक का अपशकुन
घर से निकलते समय अगर छींक आ जाए तो इसे भी बहुत अपशकुन माना जाता है। घर से निकलते वक्त अगर छींक आएं तो वापस घर के अंदर चले जाना चाहिए और पानी पीकर ही दोबारा निकलना चाहिए।

7- पक्षियों से जुडा हुआ अपशकुन
घर पर मकड़ी के जाले का होना और चमगादड़ों, कबूतरों का घर पर डेरा डालना बड़ा अपशकुन माना जाता है। इसके अलावा घर पर घायल या मृत्यु पक्षी गिरना बहुत ही अपशकुन माना जाता है।
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम