मार्च 2020 में मनाई जाएगी होली और चैत्र नवरात्रि, इसी महीने शुरू होगा हिंदू नववर्ष भी

Published : Mar 02, 2020, 12:43 PM ISTUpdated : Mar 02, 2020, 12:49 PM IST
मार्च 2020 में मनाई जाएगी होली और चैत्र नवरात्रि, इसी महीने शुरू होगा हिंदू नववर्ष भी

सार

साल 2020 का तीसरा महीना मार्च रविवार से शुरू हो रहा है। इस माह में हिन्दी पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास खत्म होगा और चैत्र मास शुरू होगा।

उज्जैन. मार्च में होली और चैत्र मास की नवरात्रि मनाई जाएगी। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए नए माह में कब कौन सी शुभ तिथि रहेगी और उस दिन कौन सा शुभ काम करना चाहिए, जानिए-

  • मंगलवार, 3 मार्च से होलाष्टक शुरू हो जाएगा, ये होलिका दहन तक रहेगा। इन दिनों में सभी मांगलिक कर्म वर्जित रहेंगे। पूजा-पाठ की जा सकती है।
  • शुक्रवार, 6 मार्च को रंगभरी एकादशी है। इसे आमलकी एकादशी भी कहते है। इस तिथि पर भगवान विष्णु के लिए व्रत रखें। विष्णु-लक्ष्मी की विशेष पूजा करें।
  • सोमवार, 9 मार्च को होलिका दहन होगा। इस तिथि पर फाल्गुन खत्म हो जाएगा। अगले दिन यानी 10 मार्च को होली खेली जाएगी। इस दिन से चैत्र मास शुरू हो जाएगा। 10 मार्च बसंत ऋतु शुरू होगी।
  • गुरुवार, 13 मार्च को गणेश चतुर्थी है। इस दिन भगवान गणेश के लिए विशेष पूजा-पाठ करें और व्रत करें।
  • शनिवार, 14 मार्च को रंग पंचमी है। इसी दिन सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेगा, इस वजह से खरमास शुरू होगा। खरमास में मांगलिक कर्म करने से बचने की सलाह दी जाती है। इस संबंध में मान्यता है कि सूर्यदेव देवताओं के गुरु बृहस्पति की सेवा में रहते हैं।
  • मंगलवार, 17 मार्च को शीतलाष्टमी है। इस दिन ठंडा भोजन करने की परंपरा है। शीतला माता की विशेष पूजा की जाती है।
  • शुक्रवार, 20 मार्च को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी है। इसे पापमोचनी एकादशी कहते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए।
  • मंगलवार, 24 मार्च को चैत्र मास की अमावस्या है। इस दिन पितरों के लिए विशेष धूप-ध्यान करने की परंपरा है। पवित्र नदियों में स्नान करें और दान-पुण्य करें।
  • बुधवार, 25 मार्च से चैत्र मास की नवरात्रि शुरू हो जाएगी। बुधवार को घट स्थापना होगी। इसी दिन गुड़ी पड़वा मनाई जाती है। नवरात्रि में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है।
  • शुक्रवार, 27 मार्च को गणगौर तीज है। इस दिन देवी पार्वती के लिए व्रत-उपवास किया जाता है।
  • शनिवार, 28 मार्च को विनायकी चतुर्थी है। शनिवार को गणेशजी के साथ ही शनिदेव का भी विशेष पूजन करें।
     

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम