हिंदू धर्म की इस परंपरा से फेफड़े होते हैं मजबूत, कम होता है Corona Virus का असर, और भी हैं इसके फायदे

कोविड-19 (covid-19) का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) दुनिया में तबाही मचा रहा है। भारत में इसके मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। एक रिसर्च के मुताबिक कोरोना (corona) का ये वैरिएंट बहुत तेजी से फैल रहा है और श्वसन तंत्र के साथ-साथ फेफड़ों को भी नुकसान पहुंचा रहा है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 4, 2022 9:25 AM IST

उज्जैन. कोरोना को असर को कम करने के लिए लोगों में इम्युनिटी पॉवर का होना बहुत जरूरी है, साथ ही अगर फेफड़े मजबूत हो तो इस वायरस का असर कम से कम होता है। फेफड़े मजबूत करने के लिए शंख बजाना एक बढ़िया उपाय है। शंख बजाना हिंदू परंपराओं में से एक है। प्रतिदिन मंदिरों में पूजा के दौरान शंख बजाया जाता है। ये परंपरा अनादि काल से चली आ रही है। आगे जानिए शंख बचाने से कैसे मजबूत होते हैं फेफड़े और कोरोना वायरस से कैसे बचाते हैं…

फेफड़ों को कैसे प्रभावित करता है कोरोना?
कोरोना (corona) वायरस का संक्रमण सीधे फेफड़ों पर असर करता है। कई मरीज़ों में ऑक्सीजन लेवल कम होने लगता है। ऑक्सीजन की कमी, कुछ मरीज़ में दिल पर भी असर कर सकती है। ऐसा होने पर दिल की मांसपेशियों को ऑक्सीजन युक्त खून पंप करने के लिए ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिसका सीधा असर हार्ट के टिश्यू (ऊतक) पर पड़ता है। फेफड़ों में संक्रमण अधिक होने पर श्वसन तंत्र धीरे-धीरे काम करना बंद कर देता है और अंत में व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है।

शंख बजाने से मजबूत होते हैं फेफड़े
- पुरातन समय में लोग शंख प्रतिदिन बजाया करते थे, इसलिए उनके फेफड़े अधिक उम्र में भी काफी मजबूत होते थे। उनमें बहुत कम श्वसन संबंधित समस्याएं हुआ करती थीं। 
- कोरोना रेस्पिरेटरी सिस्टम को प्रभावित करता है, ऐसे में शंख बजाना एक बेहतर तरीका हो सकता है, इससे बचाव का। 
- शंख बजाने से फेफड़े तो मजबूत होते ही हैं, साथ ही उनकी कार्य क्षमता भी बढ़ती है। यह फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। 
- जब आप शंख बजाते हैं तो उससे निकलने वाली आवाज या वाइब्रेशन आसपास के वातावारण में मौजूद हवा को शुद्ध करता है। 
- साथ ही वातावरण में मौजूद बैक्टीरिया के कारण होने वाली बीमारियों के होने की संभावनाओं को भी कम कर देता है।

 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Share this article
click me!