बिल्ली का रास्ता काटना होता है अशुभ, ये हैं बिल्ली से जुड़े ऐसे ही 8 शकुन-अपशकुन

Published : Dec 18, 2019, 03:25 PM IST
बिल्ली का रास्ता काटना होता है अशुभ, ये हैं बिल्ली से जुड़े ऐसे ही 8 शकुन-अपशकुन

सार

शकुन शास्त्र में बिल्ली का विशेष महत्व है। यदि कहीं जाते समय बिल्ली रास्ता काट जाए तो अशुभ माना जाता है।

उज्जैन. शकुन शास्त्र में बिल्ली का विशेष महत्व है। यदि कहीं जाते समय बिल्ली रास्ता काट जाए तो अशुभ माना जाता है। ऐसी कई धारणाएं हमारे समाज में सदियों से चली आ रही हैं। इसके अलावा भी बिल्ली हमें भविष्य की कई घटनाओं से सूचित करती है। आज हम आपको बिल्ली से जुड़े शकुन-अपशकुनों के बारे में बता रहे हैं, जो इस प्रकार है-

1. बिल्ली के बारे में एक सामान्य बात यह मानी जाती है कि कहीं जाते समय  बिल्ली रास्ता काट जाए तो कुछ बुरा हो सकता है।
2. यदि बार-बार बिल्ली रोती हुई दिखाई दे तो आपके साथ कुछ बुरा हो सकता है या फिर आप पर कोई संकट आ सकता है।
3. अगर बिल्ली रोती या लड़ती हुई दिखाई दे तो उस व्यक्ति के सभी काम असफल हो सकते हैं।
4. शकुन शास्त्र के अनुसार, सोए हुए व्यक्ति को लांघ कर अगर बिल्ली भाग जाए तो उसे मृत्यु के समान कष्ट भोगना पड़ सकता है।
5. यदि सोए हुए व्यक्ति के पैरों को बिल्ली सूंघे तो जल्दी ही वह बीमार हो सकता है। सिर चाटे तो राज्यदंड मिल सकता है।
6. जिस व्यक्ति को यात्रा पर जाते समय बिल्ली के मुंह में मांस का टुकड़ा दिखाई दे तो उसके सभी काम सफल हो सकते हैं।
7. अगर बिल्ली अपने बच्चों के साथ दिखाई दे तो आपकी किसी खास रिश्तेदार या पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
8. बिल्ली सोती हुई अवस्था में दिखाई दे तो समझना चाहिए कि निकट भविष्य में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश