Januray 2023 Festival Calendar: जनवरी 2023 में मनाएं जाएंगे ये व्रत-त्योहार, जानें पूरी डिटेल

Januray 2023 Festival Calendar: साल 2023 का पहला महीना जनवरी जल्दी ही शुरू होने वाला है। इस महीने में कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे, जिनमें मकर संक्रांति प्रमुख है। इस महीने में हिंदू पंचांग के पौष और माघ महीने का संयोग बनेगा।
 

Manish Meharele | Published : Dec 28, 2022 5:04 AM IST

उज्जैन. जनवरी 2023 में कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। महीने की शुरूआत के 6 दिन पौष मास के रहेंगे। इसके बाद माघ मास पूरे महीने रहेगा। (Januray 2023 Festival Calendar) इसी महीने में सूर्य के राशि बदलते ही मल मास समाप्त हो जाएगा और मांगलिक कामों पर लगी रोक हट जाएगी। जनवरी 2023 में पुत्रदा एकादशी, शाकंभरी पूर्णिमा, अंगारक चतुर्थी, पोंगल, मकर संक्रांति, लोहड़ी आदि प्रमुख त्योहार मनाए जाएंगे। आगे जानिए जनवरी 2023 में मनाए जाने वाले त्योहारों की पूरी डिटेल…

जनवरी 2023 के अन्य व्रत-त्योहार
6 जनवरी, शुक्रवार- शाकंभरी पूर्णिमा, पौष पूर्णिमा
2 जनवरी, सोमवार- पुत्रदा एकादशी
4 जनवरी, बुधवार- प्रदोष व्रत
10 जनवरी, मंगलवार- संकटा चतुर्थी, अंगारकी चतुर्थी
13 जनवरी, शुक्रवार- लोहड़ी
14 जनवरी, शनिवार- खरमास समाप्त, मकर संक्रांति
15 जनवरी, रविवार- मकर संक्रांति पुण्यकाल, पोंगल
18 जनवरी, बुधवार- षट्तिला एकादशी
19 जनवरी, गुरुवार- प्रदोष व्रत, तिल द्वादशी
20 जनवरी, शुक्रवार- शिव चतुर्दशी व्रत
21 जनवरी, शनिवार- मौनी अमावस्या
22 जनवरी, रविवार- माघ गुप्त नवरात्रि आरंभ
25 जनवरी, बुधवार- तिलकुंद चतुर्थी
26 जनवरी, गुरुवार- बसंत पंचमी
28 जनवरी, शनिवार- अचला सप्तमी, रथ सप्तमी
29 जनवरी, रविवार- भीष्माष्टमी
30 जनवरी, सोमवार- गुप्त नवरात्रि समाप्त
    
शुरू होंगे मांगलिक कार्य
14 जनवरी 2023 को जैसे ही सूर्य धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। ऐसा होते ही खर मास समाप्त हो जाएगा और मांगलिक कामों पर लगी रोक हट जाएगी। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही उत्तरायण शुरू हो जाएगा यानी सूर्य अब उत्तरी गोलार्ध की ओर गति करने लगेगा, जिससे दिन बढ़े होते जाएंगे और रातें छोटी। धर्म ग्रंथों में इस समय को बहुत ही शुभ माना है। 

इस बार 15 जनवरी को रहेगा मकर संक्रांति का पुण्यकाल
साल 2023 में मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य जब मकर राशि में प्रवेश करता है तो मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इस बार सूर्य 14 जनवरी की रात को मकर राशि में प्रवेश करेगा, इसलिए इसका पुण्यकाल 15 जनवरी को माना जाएगा। यही कारण है कि इस बार मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को रहेगा। 

शुरू होगी गुप्त नवरात्रि
जनवरी 2023 के अंतिम सप्ताह में यानी 30 तारीख को माघ मास की गुप्त नवरात्रि का आरंभ होगा। इस नवरात्रि के बारे में कम हो लोगों को पता है। इस नवरात्रि में देवी शक्तियों की उपासना तंत्र-मंत्र के माध्यम से की जाती है। इस नवरात्रि का तंत्र शास्त्र में विशेष महत्व बताया गया है।

 

ये भी पढ़ें-

Corona Virus In 2023: कोरोना विस्फोट का कारण ये अशुभ योग तो नहीं, क्या साल 2023 में थमेगा कोरोना का कहर?


Festival Calendar 2023: साल 2023 में कब, कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा? यहां जानें पूरी डिटेल

Hindu Tradition: जन्म के बाद क्यों जरूरी है बच्चे का मुंडन संस्कार, सिर पर क्यों लगाई जाती है हल्दी?

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

Share this article
click me!