Karva Chauth 2022: करवा चौथ पर इस रंग के कपड़े भूलकर भी न पहनें, ये 4 काम भी न करें

Published : Oct 12, 2022, 10:01 AM IST
Karva Chauth 2022: करवा चौथ पर इस रंग के कपड़े भूलकर भी न पहनें, ये 4 काम भी न करें

सार

Do not do this work on Karva Chauth: करवा चौथ एक खास त्योहार है जो महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए करती हैं। इस बार ये त्योहार 13 अक्टूबर, गुरुवार को किया जाएगा।   

उज्जैन. हिंदू धर्म में महिलाओं के लिए कई व्रतों का विधान है। करवा चौथ (Karva Chauth 2022) भी इनमें से एक है। ये व्रत 13 अक्टूबर, गुरुवार को किया जाएगा। इस दिन महिलाएं निर्जला उपवास करती हैं यानी दिन भर कुछ भी खाती-पीती नहीं हैं, लेकिन इसके बाद भी इनका उत्साह कम नहीं होता। इस दिन महिलाओं को कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए, नहीं तो व्रत का पूरा फल नहीं मिल पाता। आगे जानिए वो कौन-से काम हैं जो करवा चौथ पर भूलकर भी न करें…

काले कपड़े पहनने से बचें
करवा चौथ पर महिलाओं को काले रंग के कपड़े भूलकर भी पहनने चाहिए। हिंदू धर्म में इसे रंग को अशुभ माना गया है। इसलिए सुहाग की किसी भी सामग्री भी इस रंग का उपयोग नहीं किया जाता। माना जाता है ये रंग वैवाहिक जीवन के लिए भी ठीक नहीं है। इससे पति-पत्नी के बीच दूरियां बढ़ती हैं।

बुरे विचार मन में न लाएं
करवा चौथ संयम का व्रत है। इस दिन निर्जला उपवास के साथ-साथ इस बात का भी विशेष रूप से ध्यान रखें कि कोई बुरा विचार मन में न आने पाए, चाहे वो किसी के लिए भी हो। अगर हम दूसरों के लिए बुरे सोचंगे तो उसका अशुभ असर हमारे जीवन भी किसी न किसी रूप में जरूर दिखाई देगा।

विवाद न करें
हर घर के सदस्यों के बीच आए दिन विवाद की स्थिति बनती रहती है खास तौर पर महिलाएं के बीच। सास-बहू के बीच ये आम बात है। लेकिन करवा चौथ पर इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें कि किसी से भी कोई विवाद न हो, खासकर परिवार की बुजुर्ग महिलाओं से। अगर कोई बुजुर्ग महिला कोई सुझाव दे तो उसे अनदेखा न करें।

भोजन की ओर आकर्षित न हों
करवा चौथ पर महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं यानी दिन भर कुछ भी खाती-पीती नहीं हैं। अक्सर इस स्थिति में मन भोजन की ओर आकर्षित हो जाता है। ऐसा करने से बचना चाहिए क्योंकि ये व्रत संयम से भी जुड़ा है। बार-बार अगर मन भोजन की ओर आकर्षित होगा तो संयम भंग हो सकता है। इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखें।

किसी को खाली हाथ न लौटाएं
त्योहारों के मौके पर अक्सर कोई-न-कोई याजक कुछ पाने की इच्छा से घर पर जरूर आता है। ऐसी स्थिति में उसे खाली हाथ न लौटाएं। आपकी जितनी इच्छा है वो दें और अच्छे दिल से दें। अपशब्दों का उपयोग बिल्कुल भी करें। करवा चौथ एक शुभ दिन है, इस दिन किसी का दिल न दुखाएं।


ये भी पढें-

karva chauth 2022: करवा चौथ पर उच्च राशि का चंद्रमा, 2 राज योग देंगे शुभ फल, 46 साल बाद बनेगा ये योग


Karwa Chauth 2022: करवा चौथ की थाली में क्या-क्या चीजें जरूर होनी चाहिए? यहां जानें पूरी लिस्ट

Karva Chauth 2022: करवा चौथ पर पति-पत्नी दोनों करें ये 5 उपाय, लव लाइफ में बना रहेगा रोमांस
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम