फरवरी 2021 में मनाएं जाएंगे वसंत पंचमी और गुप्त नवरात्रि पर्व, जानिए इस महीने के प्रमुख व्रत-त्योहार

27 फरवरी तक हिंदू पंचांग का 11वां महीना माघ रहेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार माघ महीने में भगवान विष्णु और उनके अवतारों की पूजा खासतौर पर करनी चाहिए। फरवरी 2021 में मनाएं जाएंगे वसंत पंचमी और गुप्त नवरात्रि पर्व, आगे जानिए फरवरी 2021 में किस दिन कौन-सा पर्व मनाया जाएगा और उनका महत्व

Asianet News Hindi | Published : Feb 1, 2021 3:42 AM IST

उज्जैन. 27 फरवरी तक हिंदू पंचांग का 11वां महीना माघ रहेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार माघ महीने में भगवान विष्णु और उनके अवतारों की पूजा खासतौर पर करनी चाहिए। फरवरी 2021 में मनाएं जाएंगे वसंत पंचमी और गुप्त नवरात्रि पर्व, आगे जानिए फरवरी 2021 में किस दिन कौन-सा पर्व मनाया जाएगा और उनका महत्व

- 8 फरवरी, रविवार को माघ कृष्ण पक्ष की एकादशी है। इसे षट्तिला एकादशी कहते हैं। इस दिन तिल का दान करें। भगवान विष्णु के लिए व्रत करें। ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप करें।
- 11 फरवरी, गुरुवार को माघ मास की अमावस्या रहेगी। इसे मौनी अमावस्या कहते हैं। इस दिन पितरों के धूप-ध्यान करें। किसी पवित्र नदी में स्नान और दान-पुण्य करें।
- 12 फरवरी, शुक्रवार को कुंभ संक्रांति रहेगी। सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और तीर्थ दर्शन करने का विशेष महत्व है। इसी दिन से गुप्त नवरात्रि प्रारंभ होगी, जो 20 फरवरी तक रहेगी।
- 15 फरवरी, सोमवार को माघ शुक्ल चतुर्थी रहेगी। ये तिथि गणेशजी की पूजा करने के लिए बहुत शुभ मानी जाती है। इस दिन गणेशजी के निमित्त व्रत किया जाता है।
- 16 फरवरी, मंगलवार को वसंत पंचमी है। इसी तिथि पर माता सरस्वती प्रकट हुई थीं। इस दिन देवी सरस्वती को केसरिया भात का भोग लगाया जाता है।
- 23 फरवरी, मंगलवार को जया एकादशी रहेगी। इस दिन भगवान विष्णु और उनके अवतार श्रीकृष्ण की पूजा करें। बाल गोपाल को तुलसी के साथ माखन-मिश्री का भोग लगाएं।
- 27 फरवरी, शनिवार को माघ मास की अंतिम तिथि पूर्णिमा रहेगी। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करें और दान-पुण्य करें। पूर्णिमा पर भगवान सत्यनारायण की कथा करने की भी परंपरा है।
 

Share this article
click me!