इन 6 चीजों से हमेशा रहना चाहिए अलर्ट, इन्हें कमजोर या छोटा समझा तो हो सकता है बड़ा नुकसान

हमारे धर्म ग्रंथों में लाइफ मैनेजमेंट के कई सूत्र बताए गए गए हैं। ये सूत्र आज के समय में भी हमें सही रास्ता दिखाते हैं परेशानियों से बचाते हैं। कुछ ऐसे ही लाइफ मैनेजमेंट टिप्स श्रीरामचरित मानस भी बताए गए हैं।

Manish Meharele | Published : May 27, 2022 11:09 AM IST

उज्जैन. श्रीरामचरितमानस के अरण्यकांड में जब शूर्पणखा लक्ष्मण द्वारा नाक, कान काटे जाने के बाद रावण के पास जाती है, तब वह रावण को बताती है कि किन 6 को कभी छोटा यानी कमजोर नहीं समझना चाहिए, क्योंकि पलक झपकते ही ये हमारा बड़ा नुकसान कर सकते हैं। वर्तमान समय में ये बात भले ही पढ़ने-सुनने में थोड़ी अजीब लगे, लेकिन इसे सिरे से खारिज नहीं किया जा सकता। क्योंकि हमारी छोटी-छोटी गलतियां ही हमारा बड़ा नुकसान कर सकती हैं। आगे जानिए वो उन 6 के बारे में, जो हमारा बड़ा नुकसान कर सकते हैं…

सोरठा
रिपु रुज पावक पाप प्रभु अहि गनिअ न छोट करि।
अस कहि बिबिध बिलाप करि लागी रोदन करन।।

अर्थात- शत्रु, रोग, अग्नि, पाप, स्वामी और सर्प को छोटा नहीं समझना चाहिए। ऐसा कहकर शूर्पणखा अनेक प्रकार से विलाप करके रोने लगी।

शत्रु यानी दुश्मन: दुश्मन कितना भी कमजोर या छोटा क्यों न हो, उससे हमेशा सावधान ही रहना चाहिए। क्योंकि जब छोटे-छोटे दुश्मन इकट्‌ठा हो जाते हैं तो बड़ी सेना पर भी भारी पड़ सकते हैं। इसलिए कहते हैं कि छोटे दुश्मन बड़ा नुकसान कर सकते हैं।

रोग यानी बीमारी: कुछ लोग अपनी सेहत को लेकर कुछ ज्यादा ही लापरवाह होते हैं। लेकिन कभी-कभी ये लापरवाही भारी पड़ सकती है क्योंकि छोटी सी बीमारी जब बड़ा रूप ले लेती है तो जान पर भी बन आती है।

अग्नि यानी आग: वैसे तो आग भयंकर ही होती है, लेकिन इसके सबसे छोटे रूप चिंगारी को भी छोटा नहीं समझना चाहिए। एक छोटी सी चिंगारी बड़े से बड़े घर राख का ढेर करने के लिए काफी होती है। 

बुरे काम: छोटे-छोटे बुरे कामों से प्राप्त होने वाला पाप किसी दिन बड़े नुकसान का कारण बन सकता है। इसलिए भूलकर भी कभी बुरे काम नहीं करना चाहिए।
पाप कर्म भले ही छोटा हो, लेकिन करने से बचना चाहिए।

स्वामी यानी मालिक: कुछ लोग मालिक को बेवकूफ समझते हैं तो सोचते हैं कि हम कुछ भी करेंगे तो मालिक को पता नहीं चलेगा। लेकिन ऐसा नहीं है। जब मालिक को आपकी लापरवाही और गलतियों के बारे में पता चलेगा वो आपका बड़ा नुकसान करने से भी नहीं चूकेगा। 
  
सांप: छोटा सा सर्प भी बड़े जितना ही खतरनाक होता है। छोटा समझकर अगर आप उसके साथ खिलवाड़ करेंगे तो वो आपकी मृत्यु का कारण भी बन सकता है। इसलिए सांप कितना भी छोटा क्यों न हो, उससे बचकर रहना चाहिए।


ये भी पढ़ें-

June 2022 Vrat Festivals Calendar: जून 2022 में कब, कौन-सा व्रत और त्योहार मनाया जाएगा, जानिए पूरी डिटेल


Somvati Amavasya 2022: साल की अंतिम सोमवती अमावस्या 30 मई को, पितृ दोष शांति के लिए करें ये उपाय

Somvati Amavasya 2022 date: सोमवती अमावस्या पर 6 शुभ योग, वृषभ राशि में सूर्य-चंद्र की जोड़ी से मिलेगा फायदा

 

Share this article
click me!