Lohri Songs: लोहड़ी पर जरूर गाए जाते हैं ये गीत, इनके बिना पूरी नहीं होता ये उत्सव

Lohri Songs: लोहड़ी नाचगे-गाने और खुशियां मनाने का त्योहार है। इस मौके पर कई तरह के खास गीत गाए जाते हैं। इन गीतों के बिना लोहड़ी का त्योहार अधूरा सा लगता है। इस मौके पर पंजाबी योद्धा दुल्ला भट्टी को भी गीतों के माध्यम से याद किया जाता है।
 

Manish Meharele | Published : Jan 13, 2023 3:10 AM IST

उज्जैन. लोहड़ी (Lohri 2023) का नाम सुनते ही दिमाग में नाचते-गाते और खुशियां मनाते लोगों की तस्वीर सामने आ जाती है। इस बार लोहड़ी का त्योहार 14 जनवरी, शनिवार को मनाया जाएगा। लोहड़ी का त्योहार वाकई में होता भी ऐसा ही है। लोहड़ी  से जुड़े कई प्रसिद्ध गीत हैं। (Lohri Songs) इनके बिना लोहड़ी का त्योहार अधूर लगता है। इनमें से गीत पंजाबी योद्धा दुल्ला भट्टी की याद दिलाता है तो कोई गीत बच्चे लोहड़ी मांगते समय गाते हैं। इन गीतों के कारण आज भी लोहड़ी की सुंदरता बनी हुई है। आगे जानिए ऐसे ही कुछ गीतों के बारे में… 

इस गीत से याद किया जाता है दुल्ला भट्टी को..
सुंदर मुंदरिए- हो तेरा कौन विचारा-हो
दुल्ला भट्टी वाला-हो
दुल्ले ने धी ब्याही-हो
सेर शक्कर पाई-हो
कुडी दे बोझे पाई-हो
कुड़ी दा लाल पटाका-हो
कुड़ी दा शालू पाटा-हो
शालू कौन समेटे-हो
चाचा गाली देसे-हो
चाचे चूरी कुट्टी-हो
जिमींदारां लुट्टी-हो
जिमींदारा सदाए-हो
गिन-गिन पोले लाए-हो
इक पोला घिस गया जिमींदार वोट्टी लै के नस्स गया - हो!

Latest Videos

बच्चे लोहड़ी मांगते समय गाते हैं ये गीत…
'पा नी माई पाथी तेरा पुत्त चढेगा हाथी हाथी
उत्ते जौं तेरे पुत्त पोत्रे नौ!
नौंवां दी कमाई तेरी झोली विच पाई
टेर नी माँ टेर नी
लाल चरखा फेर नी!
बुड्ढी साँस लैंदी है
उत्तों रात पैंदी है
अन्दर बट्टे ना खड्काओ
सान्नू दूरों ना डराओ!
चारक दाने खिल्लां दे
पाथी लैके हिल्लांगे
कोठे उत्ते मोर सान्नू
पाथी देके तोर!

लड़कियां गाती हैं ये बधाई गीत…
'कंडा कंडा नी लकडियो
कंडा सी
इस कंडे दे नाल कलीरा सी
जुग जीवे नी भाबो तेरा वीरा नी,
पा माई पा,
काले कुत्ते नू वी पा
काला कुत्ता दवे वदाइयाँ,
तेरियां जीवन मझियाँ गाईयाँ,
मझियाँ गाईयाँ दित्ता दुध,
तेरे जीवन सके पुत्त,
सक्के पुत्तां दी वदाई,
वोटी छम छम कर दी आई।'

एक गीत ये भी…
अंबियां पे अंबिया… अंबियां
लाल कणकां जमियां…. अंबियां
कणकां बिच्च मुटेरे…… अंबियां
दो साधू केरे…………...अंबियां
साधू गे कायो…………...अंबियां
का औया थोड़ा………….अंबियां
अग्गैं मिल्ला घोड़ा………..अंबियां
घोड़े उप्पर काठी………….अंबियां
अग्गैं मिल्ला हाथी………...अंबियां
हाथियैं फिचके दांद
मेरा नाम गोपीचंद


ये भी पढ़ें-

Lohri 2023: लोहड़ी 14 जनवरी को, इस दिन करें श्रीकृष्ण और अग्निदेव की पूजा, जानें विधि व अन्य खास बातें


Magh Bihu 2023: क्यों मनाया जाता है माघ बिहू उत्सव, जानें इस बार ये कब मनाया जाएगा?

Makar Sankranti 2023: 20वीं सदी में 36 बार 15 जनवरी को मनाई जाएगी मकर संक्रांति, क्यों आ रहा है ये अंतर?

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

Share this article
click me!

Latest Videos

'एक्सीडेंटल हिंदू नहीं बर्दाश्त कर पा रहे राम मंदिर' CM योगी ने किसे सुनाया
'ये कॉफी शॉप नहीं, कोर्ट है', चीफ जस्टिस ने वकील को सिखाया शिष्टाचार का पाठ
Bihar Flood News : डूबे गांव और घरों में पानी, अब इस नए खतरे ने बिहार में उड़ाई लोगों की नींद
चुनाव से पहले गाय 'राज्यमाता' घोषित, महाराष्ट्र सरकार ने खेल दिया बड़ा दांव
Israel Hezbollah War: ईरानी जासूस ने बताई लोकेशन, जानें Hassan Nasrallah के खात्मे की Inside Story