मान्यता: इस मंदिर में घड़ी चढ़ाने से दूर होता है बुरा समय, हर साल हजारों घड़ियां बहाई जाती है नदी में

Published : Mar 03, 2022, 06:21 PM IST
मान्यता: इस मंदिर में घड़ी चढ़ाने से दूर होता है बुरा समय, हर साल हजारों घड़ियां बहाई जाती है नदी में

सार

हमारे देश में अनेक प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिर हैं, लेकिन कुछ मंदिर ऐसे भी हो अपने आप में पहुत विचित्र हैं। ऐसा ही एक मंदिर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मंदसौर (Mandsaur) जिले में है। यह मंदिर जिले के चिरमोलिया में सड़क किनारे वट वृक्ष के नीचे बना हुआ है।

उज्जैन. मंदसौर के इस मंदिर में न तो किसी देवी-देवता की प्रतिमा है और न ही यहां कोई पुजारी बैठता है। लेकिन लोग यहां श्रृद्धा से सिर झुकाते हैं और मन्नत मानते हैं। इसे सगस बाबजी (Sagas Bavji Temple) का मंदिर कहा जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार सगस बावजी को शास्त्रों में यक्ष कहा गया है, जो धन की रखवाली करते हैं। बताया जाता है कि यहां पर यक्ष साकार रूप में दिखाई देते हैं, जो भटके हुए लोगों को रास्ता दिखाते हैं। 

ये भी पढ़ें- जिन लोगों की जन्म कुंडली में होते हैं ये अशुभ योग उन्हें बोलने और सुनने में होती है परेशानी

यहां लोग चढ़ाते हैं घड़ी
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिनका समय खराब चल रहा है यानी उन पर कोई मुसीबत आई हो तो वे लोग यहां आकर घड़ी चढ़ाते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से उनकी बुरा समय दूर होगा और ऐसा होता भी है। यहां हजारों की संख्या घड़ी दिखाई देती है। जब घड़ियों की संख्या काफी अधिक हो जाती है तो उन्हें नदी में बहा दिया जाता है। कोई भी उन घड़ियों को घर नहीं ले जाता। पहले ये सिर्फ एक चबूतरा था। कुछ समय पहले लोगों ने यहां एक मंदिर बनवा दिया है।

ये भी पढ़ें- बार-बार होता है अपमान या पिता से होता है विवाद तो ये ग्रह हो सकता है कारण, जानिए उपाय

एक मान्यता ये भी 
खास बात यह है कि इस मंदिर में ताला भी नहीं लगता। यहां चढ़ाई गई घड़ियां कोई चुराता नहीं है। किवदंती है कि एक बार किसी व्यक्ति ने 5 घड़ियां चुराईं तो वह अंधा हो गया। उसने लोगों को चोरी की बात बताई। बाद में जब उसने यहां आकर दस घड़ियां चढ़ाईं तब जाकर उसे दिखाई देने लगा। यहां आने वाले लोगों की कई प्रकार की मन्नतें भी पूरी होती हैं। कहा जाता है कि निसंतान महिलाओं को यहां संतान प्राप्त होती है। खोई चीज भी यहां मन्नत मांगने से मिल जाती है। यही कारण है लोग दूर-दूर से इन मंदिर में अपनी मनोकामना लेकर आते हैं।

कैसे पहुंचे?
मंदसौर मध्य प्रदेश के प्रमुख जिलों में से एक है। यहां सड़क मार्ग और रेल मार्ग द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है। 


 

ये भी पढ़ें- 

31 मार्च तक मकर राशि में रहेगा सौर मंडल का सबसे चमकीला ग्रह, इन 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत

बार-बार होता है अपमान या पिता से होता है विवाद तो ये ग्रह हो सकता है कारण, जानिए उपाय

बुरी नजर से बचाती है काली गुंजा और दुश्मन को भी बना देती है दोस्त, ये हैं इसके आसान उपाय

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश