भूलकर भी सुबह नहीं करने चाहिए ये 5 काम, नहीं तो पूरा दिन गुजरता है खराब

Published : May 14, 2020, 03:19 PM IST
भूलकर भी सुबह नहीं करने चाहिए ये 5 काम, नहीं तो पूरा दिन गुजरता है खराब

सार

सुबह की शुरुआत अच्छी हो जाए तो पूरा दिन सुखद और शांत रहता है। इसी वजह सुबह-सुबह कोई ऐसा काम नहीं करना चाहिए, जिससे दिन की शुरुआत ही बिगड़ जाए।

उज्जैन.  सुबह ये 5 करने से पूरे दिन ही हमारे स्वभाव पर और सभी कामों पर इसका गलत असर होता रहेगा। यहां जानिए उज्जैन के भागवत कथाकार पं. मनीष शर्मा के अनुसार 5 ऐसे काम जो सुबह जागते ही नहीं करना चाहिए...

1. वाद-विवाद न करें
सुबह उठते ही जीवन साथी से या परिवार के किसी और सदस्य से वाद-विवाद नहीं करना चाहिए। परिवार से प्रसन्न होकर मिलें। यदि सुबह से वाद-विवाद हो जाएगा तो दिनभर इसका तनाव बना रहेगा। हम स्वयं भी दुखी रहेंगे और परिवार के सदस्य भी।

2. क्रोध न करें
क्रोध को इंसान का सबसे बड़ा शत्रु बताया गया है। इस भाव में किए गए काम परेशानियों का ही कारण बनते हैं। यदि दिन की शुरुआत में ही हमें गुस्सा आ जाएगा तो पूरे दिन स्वभाव में ये भाव बना रहेगा। क्रोध को काबू करने के लिए सुबह-सुबह कुछ देर योग-ध्यान करना चाहिए।

3. किसी का अपमान न करें
सुबह के समय परिवार के सभी सदस्यों से सम्मानपूर्वक व्यवहार करना चाहिए। विशेष रूप से माता-पिता के संबंध में ये बात हमेशा ध्यान रखना चाहिए। परिवार में कभी-कभी कुछ ऐसी बातें हो जाती हैं, जब रिश्तों में तनाव उत्पन्न हो जाता है। ऐसी स्थितियों में किसी का अपमान नहीं करना चाहिए।

4. ज्यादा देर तक सोना नहीं चाहिए
सुबह ब्रह्म मुहूर्त यानी सूर्योदय से पहले ही बिस्तर छोड़ देना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, सुबह जल्दी जागने वाले लोगों पर सभी देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है। जो लोग सुबह देर तक सोते रहते हैं, वे आलस्य का शिकार हो सकते हैं। इससे उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं।

5. झूठ न बोलें
ये बात सभी जानते हैं कि झूठ नहीं बोलना चाहिए, लेकिन फिर भी अधिकांश लोग झूठ बोलते हैं। यदि दिन की शुरुआत ही झूठ के साथ होगी तो पता नहीं दिन में कितने झूठ बोलना पड़ सकते हैं। इसलिए दिन की शुरुआत सत्य का आचरण करते हुए ही करना चाहिए।
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश