Rangpanchami 2022: वसंत उत्सव का अंतिम दिन होता है रंगपंचमी, जानिए इससे जुड़ी मान्यताएं और परंपराएं

Published : Mar 22, 2022, 08:29 AM IST
Rangpanchami 2022: वसंत उत्सव का अंतिम दिन होता है रंगपंचमी, जानिए इससे जुड़ी मान्यताएं और परंपराएं

सार

होली के 3 दिन बाद रंगपंचमी (Rangpanchami 2022) का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये उत्सव 22 मार्च, मंगलवार को है। होली की तरह इस दिन भी लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशियां मनाते हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि होली गुलाल से खेली जाती है और रंगपंचमी पक्के रंगों से।

उज्जैन. रंगपंचमी (Rangpanchami 2022) से जुड़ी कई मान्यताएं और परंपराएं हैं। इससे जुड़ी कई प्राचीन कथाएं भी है, जो इस त्योहार का महत्व बढ़ाती हैं। ऐसा कहा जाता है कि रंगपंचमी पर हवा में गुलाल उड़ाना चाहिए, इससे निगेटिव ताकतें कम हो जाती हैं। रंगपंचमी पर उड़ाए गए रंगों से इकट्ठा हुए शक्ति के कण बुरी शक्तियों से लड़ते हैं। इस त्योहार पर देवी-देवताओं का आवाहन भी किया जाता है और उनसे आशीर्वाद लिया जाता है। आगे जानिए इस त्योहार से जुड़ी और भी खास बातें…

ये भी पढ़ें- Rangpanchami 2022: रंगपंचमी पर इस मंदिर में लगता है ‘करीला मेला’, यहां देवी सीता के साथ होती है लव-कुश की पूजा

ये है रंगपंचमी से जुड़ा पौराणिक महत्व
मान्यता है कि त्रेतायुग की शुरुआत में ही भगवान विष्णु ने धूलि वंदन किया, अर्थात उस समय भगवान के तेज से ही अलग-अलग रंग निकले। वे रंग संसार में फैल गए और पूरी सृष्टि रंगीन हो गई। इसलिए माना जाता है कि रंगपंचमी पर अलग-अलग रंगों को हवा में उड़ाना धूलि वंदन होता है और ऐसा करने से भगवान खुश होते हैं।
 

ये भी पढ़ें- Rangpanchami 2022: रंगपंचमी 22 मार्च को, इस दिन करें राधा-कृष्ण की पूजा, जानिए क्यों मनाते हैं ये पर्व?
 

क्यों मनाते हैं रंगपंचमी?
प्राचीन समय में वंसतोत्सव के रूप में होली का त्योहार कई दिनों तक मनाया जाता था। जो कई दिनों तक चलता था। वर्तमान समय में ये संभव नहीं है जिसके चलते वसंतोत्सव का पहला दिन होली के रूप में अंतिम दिन रंगपंचमी का रूप में मनाया जाता है। इस दिन देवी-देवताओं की विशेष पूजा की जाती है। पकवान बनाकर भगवान को उनका भोग लगाया जाता है। 

इसलिए भी खास है ये त्योहार
पुराणों के अनुसार, जितने भी रंग इस दुनिया में विद्यामान है, वे सभी किसी न किसी दैवीय शक्ति का रूप है। जब हम उन रंगों से होली खेलते हैं या हवा में उड़ाते हैं तो वे शक्तियां जागृत होती हैं। इसी तरह शरीर के सात चक्र सात रंगों से संबंधित बताए गए हैं। इस तरह सभी देवताओं के तत्व शरीर में होने से आध्यात्मिक नजरिये से साधना पूरी मानी जाती है। इन रंगों के जरीये देव तत्व को महसूस करना ही रंग पंचमी पर्व का उद्देश्य है। 

ये भी पढ़ें...

23 मार्च को उदय होगा गुरु, शिक्षा के मामलों में होंगे बड़े बदलाव, इन 3 राशि वालों का शुरू हो सकता है बुरा समय

कर्नाटक में गीता पर बवाल, इसके हर श्लोक में छिपा है परेशानियों का हल, ये हैं 5 लाइफ मैनजमेंट सूत्र

9 ग्रहों में से कौन-से ग्रह हमेशा टेढ़ी चाल चलते हैं और कौन-से ग्रहों की चाल में परिवर्तन होता रहता है?

काशी में जलती चिताओं के बीच मुर्दों की राख से खेली गई होली, इस परंपरा में छिपा है गहरा ‘रहस्य’?
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम