संतान सांते 25 अगस्त को, इस दिन संतान के सफल जीवन के लिए की जाती है पूजा

Published : Aug 24, 2020, 10:47 AM IST
संतान सांते 25 अगस्त को, इस दिन संतान के सफल जीवन के लिए की जाती है पूजा

सार

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी को महिलाओं द्वारा संतान सातें का व्रत किया जाता है। यह मुख्य रूप से राजस्थान का त्योहार है।

उज्जैन. इसे दुबड़ी सातें या दुबड़ी सप्तमी भी कहते हैं। यह त्योहार संतान की मंगलकामना के लिए किया जाता है। इस बार यह पर्व 25 अगस्त, मंगलवार को है। ये है इसकी पूजा विधि-

- इस दिन दुबड़ी माता की पूजा की जाती है। घर की दीवार पर दुबड़ी (कुछ बच्चों, सर्पों, मटका तथा एक औरत) का चित्र मिट्टी से बनाया जाता है।

- उनको चावल, जल, दूध, रोली, आटा, घी और चीनी मिलाकर लोई बनाकर उनसे पूजा जाता है, दक्षिणा चढ़ाई जाती है तथा भीगा हुआ बाजरा भोग के रूप में चढ़ाया जाता है।

- इसके बाद बहुएं अपनी सास के पूर छूकर आशीर्वाद लेती हैं। इस दिन दुबड़ी सातें की कहानी भी सुनी जाती है तथा ठंडा भोजन किया जाता है।

- ऐसी मान्यता है कि दुबड़ी माता की विधि-विधान पूर्वक पूजा करने से उत्तम संतान प्राप्त होती है तथा वह स्वस्थ व दीर्घायु भी होती है।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश