Satyanarayan Puja: भगवान सत्यनारायण की कथा सुनने से घर में रहती है सुख-समृद्धि, इन 5 बातों का रखें ध्यान

satyanarayan puja date 2023: हिंदू धर्म में विशेष मौकों पर भगवान की कथाएं सुनने की परंपरा है। भगवान सत्यनारायण की कथा भी इनमें से एक है। ये कथा प्रत्येक महीने की पूर्णिमा तिथि पर सुनने का विधान है। साल 2023 की पहली पूर्णिमा 6 जनवरी, शुक्रवार को है।
 

Manish Meharele | Published : Jan 5, 2023 3:23 AM IST

उज्जैन. हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। इस तिथि पर भगवान सत्यनारायण की कथा विशेष रूप से करवाई जाती है। भगवान सत्यनारायण (satyanarayan puja date 2023) विष्णु के ही स्वरूप हैं। इस बार साल 2023 की पहली पूर्णिमा 6 जनवरी, शुक्रवार को है। ये पौष मास की पूर्णिमा है। इस दिन देवी शाकंभरी का जयंती पर्व मनाया जाता है और इसी दिन से संगम तट पर माघ मेले का आयोजन भी किया जाता है। इन कारणों से ये तिथि और भी शुभ मानी जाती है। इस दिन भगवान सत्यनारायण की कथा सुनने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आगे जानिए भगवान सत्यनारायण की कथा करवाने से पहले किन बातों का ध्यान रखें…

1. भगवान सत्यनारायण की कथा करवाने के लिए किसी योग्य ब्राह्मण का चयन करें और अपने दोस्तों, पड़ोसियों व रिश्तेदारों को कथा सुनने के लिए सपरिवार आमंत्रित करें। जितने ज्यादा लोग इस कथा को सुनते हैं, उतना ही धर्म का प्रचार-प्रसार होता है।

2. कथा से पहले घर को साफ-स्वच्छ करें यानी ठीक तरीके से साफ-सफाई करें। इसके बाद पूजा स्थान पर गंगा जल या गौमूत्र छिड़ककर उसे पवित्र करें। इसके बाद ही उस स्थान पर भगवान का चित्र स्थापित कर फूलों व केले के पत्तों से सजाएं।

3. कथा सुनते समय मन को पूरी तरह से शांतें। किसी तरह का कोई बुरा विचार मन में न लाएं। जितना मन लगाकर आप कथा सुनेंगे आपके जीवन में उतनी ही शांति आएगी। कथा में कई गई बातों को अपने जीवन में उतारें ताकि आपका जीवन सुखमय बना रहे।

4. भगवान को जो भी भोग लगाएं वह पूरी तरह से शुद्ध होना चाहिए यानी इसे बनाते समय साफ-सफाई का पूरा ध्यान होना चाहिए। अगर घर में भोग बनाना संभव न हो तो बाजार से केले लाकर उसका भोग लगाएं। धर्म ग्रंथों में केले को शुद्ध भोग माना गया है।

5. कथा करवाने आए ब्राह्मण को आदर सहित वस्त्र, दक्षिणा आदि भेंट करें। संभव हो तो उन्हें सात्विक भोजन भी करवाएं। अगर ये संभव न हो तो कच्चा अनाज जैसे गेहूं, चावल, दाल, घी, नमक-मिर्च आदि चीजें दान करें। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है।


 

ये भी पढ़ें

Astrology And Bad Habits: अगर आप भी चलते हैं ऐसे तो हो जाएं सावधान, बर्बाद कर सकती हैं आपको ये आदत

Makar Sankranti 2023: 20वीं सदी में 36 बार 15 जनवरी को मनाई जाएगी मकर संक्रांति, क्यों आ रहा है ये अंतर?

Hindu Tradition: जन्म के बाद क्यों जरूरी है बच्चे का मुंडन संस्कार, सिर पर क्यों लगाई जाती है हल्दी?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

Share this article
click me!