6 जुलाई से शुरू हो रहा है सावन, इस महीने में कौन-से 8 काम करने से बचना चाहिए, जानिए

Published : Jul 05, 2020, 09:49 AM IST
6 जुलाई से शुरू हो रहा है सावन, इस महीने में कौन-से 8 काम करने से बचना चाहिए, जानिए

सार

हिंदू पंचांग का पांचवां महीना सावन 6 जुलाई, सोमवार से प्रारंभ हो रहा है, जो 3 अगस्त तक रहेगा। हिंदू धर्म ग्रंथों में इस महीना का विशेष महत्व बताया गया है।

उज्जैन. इस मास में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। यही कारण है कि सावन में प्रमुख शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार शास्त्रों में कुछ ऐसे काम बताए गए हैं जो हमें सावन मास में नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से हमें अशुभ परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। जानिए कौन-से हैं वो काम…

1. सावन में तामसिक चीजों जैसे प्याज, लहसुन, मांस, मछली आदि का सेवन न करें।
2. इस महीने में किसी भी तरह का नशा न करें और अगर आपको किसी तरह के नशे की लत है तो उसे छोड़ने का प्रयास करें।
3. सावन में घर आए किसी याजक यानी मांगने वाले को खाली हाथ न लौटाएं। उसे कुछ न कुछ अवश्य दें।
4. संभव हो तो ब्रह्मचर्य का पालन करें और उत्तेजक विचार भी मन में न लाएं।
6. सावन मास में सुबह देर तक न सोएं। जल्दी उठने का प्रयास करें। इससे आपका दिन अच्छा गुजरेगा।
7. सावन में हरि सब्जियां खाने से बचें, क्योंकि इस समय सब्जियों में कई तरह से बैक्टीरिया और वायरस फैलने का खतरा होता है।
8. सावन में मूली एवं बैंगन भी नहीं खाना चाहिए। इससे स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ता है। साथ ही तेल में पकी चीजें खाने से भी परहेज करना चाहिए।
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम