Sharad Purnima 2022: अपने दोस्तों के साथ शेयर करें ये शुभकामना संदेश और बोलें- ‘हैप्पी शरद पूर्णिमा’

Sharad Purnima 2022 Wishes Messages: इस बार 9 अक्टूबर, रविवार को शरद पूर्णिमा है। ये तिथि बहुत ही खास मानी गई है। इस तिथि से जुड़ी कई मान्यताएं हैं। कहते हैं कि शरद पूर्णिमा की रात देवी लक्ष्मी पृथ्वी पर घूमने आती हैं।
 

Manish Meharele | Published : Oct 9, 2022 2:31 AM IST / Updated: Oct 09 2022, 11:20 AM IST

उज्जैन. शरद पूर्णिमा का पर्व आश्विन मास में मनाया जाता है। इस पर्व के बारे में कहा जाता है कि रात में चंद्रमा अमृत युक्त किरणें पृथ्वी तक पहुंचाता है। ये भी कहा जाता है कि देवी लक्ष्मी रात में पृथ्वी पर घूमने आती हैं और जिसका घर खुला और साफ-सुथरा होता है, वहां निवास करती हैं। एक मान्यता ये भी है कि भगवान श्रीकृष्ण ने इसी रात को महारास रचाया था। इस पर्व पर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को ये शुभकामना संदेश (Sharad Purnima 2022 Wishes Messages) भेजकर बोल सकते हैं –हैप्पी शरद पूर्णिमा… 

शरद पूर्णिमा का चांद अति मनभावन
16 कलाओं से युक्त रजनीश देते है
आकांक्षा यही है कि लक्ष्मी का कृपा अमृत आप पर भी बरसे
शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।



आशा है कि शरद पूर्णिमा का उत्सव
दे आपके जीवन में खुशहाली और समृद्धि
लेकर आये ये दिन माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद और प्यार
बहुत बहुत शुभ हो आपके लिए ये त्योहार
शरद पूर्णिमा की शुभकामनायें

शरद पूर्णिमा की रात्रि है सबसे सुन्दर क्योंकि
बरसे हैं देवताओं का प्यार और आशीर्वाद,
बन कर चन्द्रमा की चांदनी और मां लक्ष्मी का प्यार,
शुभ हो आपके लिए शरद पूर्णिमा का त्योहार

आओ मिलकर शरद पूर्णिमा पर खुशी मनाएं
चंद्रमा का आशीर्वाद लें और फूले न समाएं
सर नवा कर अपना जीवन को समृद्ध बनाएं
शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

शरद पूर्णिमा की रात के साथ आती है अमृत वर्षा
जो भर देती है सबके जीवन में सिर्फ हर्ष और उत्साह
आशा है आपके जीवन में भी नई उमंगें आएं
शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं



हो आप पर धन की वर्षा अपार
मिले सुख समृद्धि बेशुमार
हर रात बन कर आए शरद पूर्णिमा
मिले जीवन में खुशियां बेशुमार
 

आश्विन मास की पूर्णिमा का रंग है निराला
इस दिन चमके चन्द्रमा सबसे प्यारा
बिखेर कर अपनी चांदनी दे हमको वो अपना आशीर्वाद
ये है कामना हमारी इस साल
शुभ शरद पूर्णिमा

शरद पूर्णिमा की रात लेकर आती है
अपने साथ अमृत वर्षा जो भर देती है
हमारे जीवन को सुख और समृद्धि से
आशा है ये त्यौहार आपके जीवन में नयी उमंग लेकर आये
आप सभी को शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनायें
 

संग गोपियां राधा चली कृष्ण के द्वार,
कान्हा के सांवले रंग की बिखरे छटा अपार।
पूर्णिमा के उज्जवल प्रकाश में मिली वो कृष्ण से,
रास लीला आज होगी और नाचेगा सारा संसार,
शरद पूर्णिमा की हार्दिक बधाई!

चांद सी शीतलता, शुभ्रता, कोमलता,
आपको और आपके परिवार को प्रदान हो।
शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं।


ये भी पढ़ें-

Valmiki Jayanti 2022: कौन थे महर्षि वाल्मीकि, किसके कहने पर उन्होंने की रामायण की रचना?


karva chauth 2022: कब है करवा चौथ? जानें सही डेट, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, महत्व व कथा
 

Share this article
click me!