श्रीमद्भागवत: ये 3 बातें बर्बाद कर सकती हैं आपका जीवन, इनका तुरंत त्याग कर देना चाहिए

Published : Jun 02, 2021, 11:29 AM IST
श्रीमद्भागवत: ये 3 बातें बर्बाद कर सकती हैं आपका जीवन, इनका तुरंत त्याग कर देना चाहिए

सार

श्रीमद्भागवत को हिंदू धर्म में बड़ा ही पवित्र ग्रंथ माना जाता है। इसके माध्यम से ही भगवान श्रीकृष्ण ने संसार को धर्मानुसार कर्म करने की प्रेरणा दी। वास्तव में यह उपदेश भगवान श्रीकृष्ण कलयुग के मापदंड को ध्यान में रखते हुए ही दिया है। इसमें लाइफ मैनेजमेंट से जुड़ी कुछ नीतियों के बारे में भी बताया गया है।

उज्जैन. श्रीमद्भागवत को हिंदू धर्म में बड़ा ही पवित्र ग्रंथ माना जाता है। इसके माध्यम से ही भगवान श्रीकृष्ण ने संसार को धर्मानुसार कर्म करने की प्रेरणा दी। वास्तव में यह उपदेश भगवान श्रीकृष्ण कलयुग के मापदंड को ध्यान में रखते हुए ही दिया है। इसमें लाइफ मैनेजमेंट से जुड़ी कुछ नीतियों के बारे में भी बताया गया है। इन नीतियों को समझकर हम कई परेशानियों से बच सकते हैं। ऐसी ही एक नीति ये भी है…

श्लोक
त्रिविधं नरकस्येदं द्वारम नाशनमात्मन:।
काम: क्रोधस्तथा लोभस्तस्मादेतत्त्रयं त्यजेत्।।

अर्थ- काम, क्रोध, और लोभ ये तीनों चीजें आत्मा का नाश करने वाली और नरक के तीन द्वार हैं। अतः इन तीनों का तुरंत त्याग कर देना चाहिए।

कामभावना से होता है पतन
व्यक्ति को सदैव अपनी कामभावना पर नियंत्रण रखना चाहिए। अपने जीवनसाथी के अलावा किसी के भी प्रति कामभावना नहीं रखनी चाहिए। काम के वेग में मनुष्य कई बार गलत काम कर बैठता है, जिसके कारण उसका पूरा जीवन नष्ट हो जाता है। 

न करें क्रोध
मनुष्य को क्रोध आना स्वभाविक होता है लेकिन अत्यधिक क्रोध के कारण व्यक्ति को सही और गलत का ध्यान नहीं रहता है। उसका मस्तिष्क कार्य नहीं कर पाता है, जिससे उसकी सोचने समझने की शक्ति नष्ट हो जाती है और कई बार व्यक्ति स्वयं का ही अहित कर बैठता है। क्रोध में आकर व्यक्ति कई बार बहुत गलत कार्य भी कर जाते हैं। व्यक्ति को क्रोध का त्याग करना चाहिए।

लोभ की भावना
लोभ या लालच व्यक्ति को अनुचित कार्य करने के लिए अग्रसर करता है जो बर्बादी का कारण बनता है। इंसान में संतुष्टि की भावना रहना चाहिए। दूसरे की चीजें या धन देखकर मन में लालच नहीं लाना चाहिए। लालच करने से एक न एक दिन स्वयं का ही नुकसान करता है।

हिंदू धर्म ग्रंथों की इन शिक्षाओं के बारे में भी पढ़ें

ये खास पूजा किए बिना नहीं हो सकता तुला राशि के लोगों का विवाह, जानिए ऐसा क्यों?

अशुभ ही नहीं शुभ संकेत भी देती हैं छींक, जानिए इससे जुड़े कुछ विशेष शकुन-अपशकुन

पैरों में क्यों नहीं पहने जाते सोने के आभूषण? जानिए इसका धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

परंपरा: यज्ञ और हवन में आहुति देते समय स्वाहा क्यों बोला जाता है?

बनाना चाहते हैं अपने जीवन को सुखी और समृद्धशाली तो ध्यान रखें शास्त्रों में बताई गई ये 5 बातें

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश