भूलकर भी नहीं बतानी चाहिए किसी को ये 9 गुप्त बातें

हमारे धर्म ग्रंथों में लाइफ मैनेजमेंट से जुड़ी कई बातें बताई गई हैं, जो आज के समय में भी प्रासंगिक हैं। ऐसी ही कुछ टिप्स शुक्र नीति (Shukra Niti) में दैत्य गुरु शुक्राचार्य (Shukracharya) ने भी बताई हैं।

Manish Meharele | Published : Jun 21, 2022 11:10 AM IST

उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार, शुक्राचार्य महान ज्ञानी और महान रणनीतिकार थे। उन्होंने कई बार राक्षसों को स्वर्ग का अधिकार दिलाने में अहम भूमिका निभाई और हमेशा दैत्यों के पक्ष में देवताओं के विरुद्ध खड़े रहे। शुक्रनीति में शुक्राचार्य ने 9 ऐसी बातें बताई हैं, जिन्हें हर हाल में छुपाकर रखना चाहिए। अगर आपकी ये 9 बातें किसी को पता चल जाए तो वो आपका नुकसान कर सकता है या आपके मान-सम्मान को धूमिल कर सकता है। और भी कई परेशानियां आपको झेलनी पड़ सकती हैं। आगे जानिए इन 9 बातों के बारे में…  

श्लोक
आयुर्वित्तं गृहच्छिद्रं मंत्रमैथुनभेषजम्।
दानमानापमानं च नवैतानि सुगोपयेतू।।

1. उम्र न बताएं किसी को
स्त्री हो या पुरुष, किसी को भी अपनी आयु के बारे में किसी को नहीं बताना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि उम्र को जितना गुप्त रखा जाए, उतना ही अच्छा होता है। आपकी आयु के बारे में पता होने पर लोग इसका उपयोग आपके खिलाफ कर सकते हैं या आपकी धवि खराब करने की कोशिश भी कर सकते हैं।

2. घर के भेद न बताएं
हर घर-परिवार में कुछ न कुछ बातें या जानकारी ऐसी होती हैं जो बहुत ही गुप्त होती हैं। इसके बारे में परिवार के सदस्य भी कभी आपस में बातें नहीं करते। ऐसी बातें अगर बाहर वालों को पता चल जाए तो आपका जीना मुश्किल हो सकता है और घर के सदस्यों में भी अविश्वास की भावना आ जाती है। 

Latest Videos

3. घर में कितना पैसा है, ये भी न बताएं
आपातकाल यानी परेशानी से बचने के लिए हर व्यक्ति अपने घर में थोड़ी जमापूंजी जरूर रखता है, जिसके बारे में बहुत ही कम लोगों को पता होता है। ये धन गुप्त रूप से रखा जाता है ताकि सिर्फ इमरजेंसी में ही काम आए। अगर इसकी जानकारी दूसरे लोगों को लग जाए तो परेशानी खड़ी हो सकती है। ये गुप्त धन चोरी भी हो सकता है। 

4. दवाई के बारे में भी न बताएं
अपनी दवाई के बारे में भी किसी को नहीं बताना चाहिए। अगर आपके किसी दुश्मन को इसके बारे में बता चल जाए तो वो आपको नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे आपके लिए जीवन का संकट खड़ा हो सकता है। इसलिए, बेहतर यही है अपनी औषधि या दवाई के बारे में किसी को न बताएं।

5. दान का जिक्र न करें 
दान एक ऐसा पुण्य कर्म है, जिसे गुप्त रखने पर ही उसका फल मिलता है। जो मनुष्य दूसरों की तारीफ पाने के लिए या लोगों के बीच अपनी महानता दिखाने के लिए अपने किए गए दान का दिखावा करता हैं, उसके किए गए सभी पुण्य कर्म नष्ट हो जाते है। इसलिए दान के बारे में किसी को भी नहीं बताना चाहिए।

6. मंत्र न बताएं 
कुछ लोगों को उनके गुरु द्वारा विशेष मंत्र दिए जाते हैं, जिसका जाप करने से उनहें विशेष सिद्धियां प्राप्त होती है। ये मंत्र बहुत ही गुप्त होते हैं गुरु अपने शिष्यों को उनके काम में बताता है। इसके बारे में किसी भी व्यक्ति को नहीं बताना चाहिए, नहीं तो उसका महत्व खत्म हो जाता है।

7. सम्मान का दिखावा न करें
कई लोगों को अपने मान-सम्मान का दिखावा करने की आदत होती है। यह आदत किसी भी मनुष्य के लिए अच्छी नहीं होती। मान-सम्मान का दिखावा करने से लोगों की नजर में आपके प्रति नफरत का भाव आ सकता है और वो आपके सम्मान को धूमिल करने की कोशिश कर सकता है।

8. अपमान के बारे में न बताएं
हर व्यक्ति को अपने जीवन में कभी न कभी अपमान का सामना जरूर करना पड़ता है। इसके बारे में किसी भी व्यक्ति को नहीं बताना चाहिए, नहीं तो भविष्य में आपके लिए ये बातें नुकसानदायक साबित हो सकती है और आप हंसी का पात्र भी बन सकते हैं।

9. पत्नी के साथ एकांत के पलों के बारे में चर्चा न करें
व्यक्ति को अपने अंतरंग पलों का जिक्र किसी से नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको कभी ना कभी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है। इन बातों का जितना गुप्त रखा जाए, उतना अच्छा होता है। 

ये भी पढ़ें-

वो कौन-सा काम है जो हमेशा अकेले में ही करना चाहिए और कौन-सा काम 4 लोगों के साथ मिलकर?

जो लोग गाय, ब्राह्मण और अग्नि सहित इन 8 की ओर पैर करके बैठते हैं उनके बुरे दिन तुरंत शुरू हो जाते हैं
 

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
घूंघट वाली महिला सरपंच का फर्राटेदार अंग्रेजी भाषण, IAS Tina Dabi भी सुनकर रह गई दंग
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों