जब भी आए मुश्किल समय तो हमेशा ध्यान रखें आचार्य चाणक्य की ये 5 नीतियां

Published : May 28, 2021, 11:31 AM IST
जब भी आए मुश्किल समय तो हमेशा ध्यान रखें आचार्य चाणक्य की ये 5 नीतियां

सार

जीवन में समय कभी एक जैसा नहीं रहता। कभी सुख तो कभी दुख जीवन में आते रहते हैं। जीवन में परेशानियां आती-जाती रहती हैं। कुछ लोग परेशानी के समय अपना विवेक खो देते हैं, जिस कारण उन्हें अधिक नुकसान होता है।

उज्जैन. चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने कुछ विशेष नीतियों को बताया है जिसकी मदद से मुश्किल घड़ी को आसानी से पार किया जा सकता है। ये नीतियां इस प्रकार हैं…   

नीति 1
आचार्य चाणक्य के अनुसार मुसीबत के समय सावधानी बरतना बेहद ही आवश्यक होता है। क्योकि संकट काल में व्यक्ति के पास सीमित अवसर होते हैं जबकि चुनौतियां बड़ी होती हैं, ऐसे में जरा-सी चूक बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है इसलिए सावधानी बहुत ही जरुरी है।

नीति 2
आचार्य चाणक्य अपनी नीति में यह कहते हैं कि व्यक्ति को संकट काल से उभरने के लिए ठोस रणनीति की आवश्यकता होती है। जब व्यक्ति संकट के समय उससे लड़ने की रणनीति बना लेता है तो वह उस नीति के मुताबिक चरणबद्ध तरीके से कार्य करता है और अंत में विजय पाता है। 

नीति 3
चाणक्य नीति के अनुसार, संकट के समय परिवार के प्रति जिम्मेदारी निभाना आपका पहला कर्तव्य होना चाहिए। परिवार के लोगों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। संकट के समय अपने परिजनों का साथ निभाना चाहिए। अगर उनके ऊपर किसी तरह की मुसीबत आन पड़ी है तो आपको उन्हें उस मुसीबत से निकालना चाहिए।

नीति 4
चाणक्य नीति के अनुसार, संकटकाल परिस्थिति में सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि यही आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। अगर आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तो आप हर वो प्रयास करने में सक्षम होंगे जो आपको संकट से बाहर निकाल सकता है। आप मानसिक और अपने शारीरिक बल से चुनौतियों को मात देने में सफल होंगे।

नीति 5
अगर आपके पास धन का प्रबंध ठीक है तो आप बड़े से बड़े संकट से निकलने में सफल हो सकते हैं। दरअसल संकट के समय सच्चा मित्र धन ही होता है। जिस व्यक्ति के पास संकट के समय धन का अभाव होता है उसके लिए संकट से उभर पाना बड़ा ही कठिन हो जाता है।

चाणक्य नीति के बारे में ये भी पढ़ें

चाणक्य नीति: राजा और ब्राह्मण की तरह ही शक्तिशाली होती है महिला, जानिए कैसे?

चाणक्य नीति: जो माता-पिता अपने बच्चों को पढ़ाते नहीं, उन्हें शत्रु के समान समझना चाहिए

चाणक्य नीति: जो लोग करते हैं ये 4 काम, उनका पूरा जीवन गरीबी में गुजरता है

चाणक्य नीति: वो कौन-से 3 गुण हैं जो किसी भी स्त्री को श्रेष्ठ बनाते हैं?

चाणक्य नीति: इन 4 बातों का रखेंगे ध्यान तो हमेशा बचे रहेंगे समस्याओं से

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम