बड़ों के पैर छूना सिर्फ परंपरा का हिस्सा नहीं, इसके पीछे छिपे हैं कई वैज्ञानिक कारण

Published : Oct 07, 2020, 12:06 PM IST
बड़ों के पैर छूना सिर्फ परंपरा का हिस्सा नहीं, इसके पीछे छिपे हैं कई वैज्ञानिक कारण

सार

भारतीय सभ्यता और संस्कृति में पैर छूने की परंपरा है। हम जब भी किसी विद्वान या उम्र में बड़े व्यक्ति से मिलते हैं तो उनके पैर छूते हैं। पैर छूने की परंपरा को मान-सम्मान के नजरिये से देखा जाता है। चरण स्पर्श करने की परंपरा केवल एक अभिवादन करने का तरीका ही नहीं, बल्कि इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी हैं।

उज्जैन. पैर छूने की परंपरा को मान-सम्मान के नजरिये से देखा जाता है। काशी के धर्म शास्त्रों के जानकार पं. गणेश मिश्र का कहना है कि चरण स्पर्श करने की परंपरा केवल एक अभिवादन करने का तरीका ही नहीं, बल्कि इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी हैं। जानिए क्या है इस परंपरा के पीछे छिपा विज्ञान…

1. शरीर में मस्तिष्क से लेकर पैरों तक लगातार ऊर्जा का संचार होता है। इसे कॉस्मिक ऊर्जा कहा जाता है।

2. इस तरह से जब हम किसी व्यक्ति के पैर छूते हैं, तो उससे ऊर्जा ले रहे होते हैं। सामने वाले के पैरों से ऊर्जा का प्रवाह हाथों के जरिए हमारे शरीर में पहुंचता है।

3. पैरों के अलावा हम शरीर का कोई और हिस्सा छूकर आशीर्वाद न लेने इसके पीछे भी वैज्ञानिक कारण हैं।

4. जब हम सही प्रक्रिया के साथ चरण स्पर्श करते हैं तो कमर झुकाते हैं और अपने बाएं हाथ की अंगुलियों से सामने वाले के दाएं पैर और दाएं हाथ की अंगुलियों से बाएं पैर छूते हैं।

5. इसके पीछे वैज्ञानिक व्याख्या ये है कि हमारा शरीर बहुत सारी तंत्रिकाओं से मिलकर बना है।

6. ये तंत्रिका हमारे मस्तिष्क से शुरू होती है, वो हमारे हाथों और पैरों की अंगुलियों पर खत्म होती है।

7. इस प्रक्रिया में जब हम अंगुलियों से उल्टे तरफ के पैर छूते हैं तो इस तरह शरीर में विद्युतीय ऊर्जा का चक्र बन जाता है। साथ ही सामने वाले के शरीर की ऊर्जा हमारे अंदर प्रवेश करती है।
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Solar Eclipse Prediction: पूर्ण सूर्य ग्रहण पर अमेरिकी ज्योतिषी की भविष्यवाणी- बदल जाएगी जिंदगी की रफ्तार!
Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज