Vasant Panchami 2022: हर विद्यार्थी को अपने जीवन में उतारने चाहिए देवी सरस्वती के ये 8 लाइफ मैनेजमेंट टिप्स

वसंत पंचमी पर ज्ञान और संगीत की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। इस बार वसंत पंचमी (Vasant Panchami 2022) का पर्व 5 फरवरी, शनिवार को है। इस दिन देवी सरस्वती की कृपा से ही हमें जीवन में सफलता मिलती है, यही कारण है कि लगभग हर स्कूल, कॉलेज और शिक्षा संस्थान में देवी सरस्वती के चित्र या प्रतिमा जरूर लगाई जाती है।

Asianet News Hindi | Published : Feb 3, 2022 1:08 PM IST / Updated: Feb 05 2022, 09:07 AM IST

उज्जैन. देवी सरस्वती के इस चित्र में ही विद्यार्थियों के लिए कई लाइफ मैनेजमेंट सूत्र छिपे होते हैं। अगर विद्यार्थी इन लाइफ मैनेजमेंट टिप्स को अपने जीवन में उतार लें तो निश्चित ही उसे हर काम में सफलता मिल सकती है। वसंत पंचमी (Vasant Panchami 2022) के मौके पर हम आपको लाइफ मैनेजमेंट के इन्हीं सूत्रों के बारे में बता रहे हैं, जो इस प्रकार है…

1. मां सरस्वती के चित्र में एक हाथ में माला यह बताती है कि हमें हमेशा चिंतन में रहना चाहिए, जो ज्ञान अर्जित कर रहे हैं, उसका लगातार मनन करते रहें, इससे आपकी मेधा बढ़ेगी।
2. दो हाथों से वीणा का वादन, यह संकेत करता है कि विद्यार्थी जीवन में ही संगीत जैसी ललित कलाओं प्रति भी हमारी रुचि होनी चाहिए। संगीत हमारी याददाश्त बढ़ाने में भी सहायक होता है।
3. चित्र में देवी सरस्वती नदी किनारे एकांत में बैठी दिखाई देती हैं, यह संकेत है कि विद्यार्जन के लिए एकांत भी आवश्यक है। विद्यार्थी को थोड़ा समय एकांत में भी बिताना चाहिए। 
4. सरस्वती के पीछे सूरज भी उगता दिखाई देता है, यह बताता है कि पढ़ाई के लिए सुबह का समय ही श्रेष्ठ है।
5. देवी सरस्वती के हाथ में पुस्तक, संदेश देती है कि विद्यार्थी कभी पुस्तकों से अलग न हों, भौतिक रूप से भले ही कभी किताबों से दूर रहें, लेकिन मानसिक रूप से हमेशा किताबों के साथ रहें। 
6. मां सरस्वती हमेशा सफेद वस्त्रों में होती हैं। इसके दो संकेत हैं पहला हम जो भी ज्ञान अर्जित करें वह सकारात्मक हो। दूसरा यह कि विद्यार्थी जीवन में कोई दुर्गुण हमारे चरित्र में न हो। वह एकदम साफ हो।
7. देवी सरस्वती का वाहन सफेद हंस है। सफेद रंग शांति और पवित्रता का प्रतीक है। सफेद रंग शिक्षा देता है कि अच्छी विद्या और संस्कार के लिए आवश्यक है कि आपका मन शांत और पवित्र हो।
8. देवी का वाहन हंस यही संदेश देता है कि मां सरस्वती की कृपा उसे ही प्राप्त होती है जो हंस के समान विवेक धारण करने वाला है। केवल हंस में ही वह विवेक होता है कि वह दूध और पानी को अलग-अलग कर सकता है। 

 

ये भी पढ़ें...

Latest Videos

Vasant Panchami 2022: कभी शिक्षा का प्रमुख केंद्र था 5 हजार साल पुराना ये सरस्वती मंदिर, आज ऐसी है हालत

ज्ञान, बुद्धि और संगीत की देवी है मां सरस्वती... कृपा पाने के लिए वसंत पंचमी के दिन करें ये उपाय

Vasant Panchami 2022: वसंत पंचमी 5 फरवरी को, इस दिन बन रहे हैं 3 शुभ योग, ये हैं स्वयंसिद्ध मुहूर्त

Vasant Panchami पर विशेष रूप से क्यों किया जाता है देवी सरस्वती का पूजन, जानिए महत्व व शुभ मुहूर्त
 

Share this article
click me!

Latest Videos

पुलिस वाले गेट पे खड़े होइके लाठी चार्ज कई देहन..Durga Visarjan के दौरान योगी राज में बवाल
2 दिन रहेगी Sharad Purnima 2024, कब बनाएं खीर और कब करें व्रत, जानें सबकुछ
थोड़ा तो शर्म कर लेते! 5 लाख सैलरी पाने वाले बेटों ने 90 वर्षीय मां को अकेला छोड़ा
Baba Siddique Murder के बाद किसने दिया Lawrence Bishnoi को ओपन चैलेंज ?
Bahraich: हाथ में पिस्टल लेकर STF चीफ Amitabh Yash ने दंगाइयों को दौड़ाया