विदुर नीति: जिसमें होता है इन 8 में से कोई भी 1 गुण तो वो हो सकता है फेमस

Published : Mar 13, 2020, 12:04 PM IST
विदुर नीति: जिसमें होता है इन 8 में से कोई भी 1 गुण तो वो हो सकता है फेमस

सार

महात्मा विदुर महाभारत के प्रमुख पात्रों में एक थे। जब कौरव और पांडवों में युद्ध होना तय हो गया, तब विदुर ने धृतराष्ट्र को समझाने का बहुत प्रयास किया। जो बातें विदुर ने धृतराष्ट्र से कही, उसे विदुर नीति कहा जाता है।

उज्जैन. विदुर नीति आज के समय में भी प्रासंगिक है। आज विदुर नीति में हम आपको बता रहे हैं वो कौन से 8 गुण हैं, जिनसे मनुष्य प्रसिद्धि यानी फेम पा सकता है।

श्लोक
अष्टौ गुणा: पुरुषं दीपयन्ति, प्रज्ञा च कौल्यं च दम: श्रतुं च!
पराक्रमश्चबहुभाषिता च दानं यथाशक्ति कृतज्ञता च॥

अर्थ- निम्नलिखित आठ गुणों से मनुष्य की बहुत प्रशंसा होती है- 1. बुद्धि, 2. कुलीनता, 3. मन का संयम, 4. ज्ञान, 5. बहादुरी, 6. कम बोलना, 7. यथाशक्ति दान देना और 8. दूसरे के उपकार को याद रखना।

1. बुद्धि
जो व्यक्ति अपनी बुद्धि का सही तरीके से उपयोग करना जानता है, वह अपनी लाइफ में बहुत सक्सेस पाता है। जो व्यक्ति बिना सोच-समझे कोई काम करता है, उसे अक्सर असफलता का मुंह देखना पड़ता है।

2. कुलीन यानी अच्छा व्यवहार करने वाला
जिस व्यक्ति का व्यवहार सरल और सहज होता है, वह भी अपने इस नेचर के कारण प्रसिद्धि पा सकता है। जबकि इसके उलट व्यवहार करने वाला व्यक्ति कभी किसी का प्रिय नहीं होता।

3. मन का संयम रखने वाला
जो व्यक्ति अपने मन यानी इंद्रियों को नियंत्रण में रखता है, वह साधु के समान होता है। ऐसा व्यक्ति महान गुरु बनकर भटके हुए मनुष्यों को रास्ता दिखाता है। यही काम करते हुए वह प्रसिद्धि पा सकता है।

4. ज्ञान
ज्ञान यानी नॉलेज। जिस व्यक्ति के पास ज्ञान होता है, वह हर समस्या का सामना कर लेता है। साथ ही वह लोगों को सही सलाह देकर उनकी परेशानियां भी कम करता है। ऐसे लोग अपने नॉलेज के दम पर अलग जगह बनाते हैं और फेम पाते हैं।

5. पराक्रमी यानी बहादुर
जो व्यक्ति पराक्रमी यानी बहादुर होता है वह अपने दम पर प्रसिद्धि पाता है। विषम परिस्थिति में भी ऐसे लोग घबराते नहीं है और दूसरों की भी मदद करते हैं। इनका यही काम इन्हें लोकप्रिय बनाता है।

6. कम बोलने वाला
जो व्यक्ति हमेशा सोच-समझकर बोलता है, कब क्या बोलना है यह जानता है, वह अपनी लाइफ में काफी प्रसिद्ध होता है। जो ज्यादा बोलते हैं, कब क्या बोलना है यह नहीं जानते, उनका कोई सम्मान नहीं करता।

7. क्षमता के अनुसार दान
दान करना सभी के लिए बहुत जरूरी है। हिंदू धर्म में इसे अनिवार्य माना गया है। दान करके हम किसी इंसान की मदद ही करते हैं। जो व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार दान करता है वह अपनी लाइफ में सक्सेस भी होता है और फेम भी पाता है।

8. दूसरों का उपकार याद रखने वाले
जीवन में कभी न कभी सभी को मदद की जरूर पड़ती है। जो लोग मदद करने वाले को भूल जाते हैं, उन्हें अपने जीवन में हमेशा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके विपरीत जो लोग मदद करने वाले को हमेशा याद रखते हैं और उनके सुख-दुख में साथ देते हैं, वे भी प्रसिद्धि पाते हैं।
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम