विदुर नीति: ये हैं वो 4 कारण, जिनकी वजह से उड़ सकती है किसी भी नींद

Published : Mar 08, 2020, 09:33 AM IST
विदुर नीति: ये हैं वो 4 कारण, जिनकी वजह से उड़ सकती है किसी भी नींद

सार

महाभारत में विदुर ने कई नीतियों के बारे में बताया है। वे नीतियां न सिर्फ उस समय में उपयोगी थीं, बल्कि आज भी बहुत महत्व रखती हैं। अगर उन नीतियों का ध्यान रखा जाए, तो मनुष्य किसी भी परेशानी का हल आसानी से पा सकता है।

उज्जैन. विदुर ने ऐसी कुछ बातों के बारे में बताया है, जिनका ध्यान न रखा जाए तो रात की नींद और शांति दोनों खो सकती हैं-

अभियुक्तं बलवता दुर्बलं हीनसाधनम्।
ह्रतस्वं कामिनं चोरमाविशन्ति प्रजागराः।।

अर्थात- जिसकी बलवान से साथ शत्रुता हो गई हो, जिसका सब कुछ छीन गया हो, कामी और चोर इन चारों को रात में नींद न आने का रोग लग जाता है।

1. जिसे किसी का भय हो
जब किसी की दुश्मनी बहुत ताकतवर व्यक्ति से हो जाती है तो उसकी नींद उड़ जाती है। कमजोर या जिस व्यक्ति के पास साधन न हो, उसे हर पल अपने शत्रु का भय सताता रहता है। वह हमेशा ही उससे बचने के उपाय सोचता रहता है। इसी ड़र की वजह से उसकी नींद उड़ जाती है और न ही उसका मन शांत रहता है। इसलिए मनुष्य को किसी से भी शत्रुता नहीं करनी चाहिए।

2. जिसका सब छिन गया हो
यदि किसी व्यक्ति का सब कुछ छिन गया हो या जिसके पास अपना कुछ भी शेष न बचा हो, उसकी रातों की नींद उड़ जाती है। ऐसा इंसान हर समय अपनी छिनी हुई वस्तुओं को फिर से पाने के बारे में सोचता रहता है। जब तक वह अपनी वस्तुएं फिर से प्राप्त नहीं कर लेता, तब तक उसे नींद नहीं आती है। ऐसी परिस्थिति से बचना चाहिए।

3. जिसके मन में काम भावना हो
अगर किसी व्यक्ति के मन में कामभाव जाग गया हो तो उसे नींद नहीं आती है। ऐसे व्यक्ति की जब तक काम भावना पूरी न हो जाए,  तब तक वह सो नहीं पाता। कामभावना की वजह से व्यक्ति का मन अशांत हो जाता है और अंशात मन से कोई भी मनुष्य सो नहीं पाता है।

4. जिसके मन में चोर हो
यदि किसी व्यक्ति के मन में किसी और की वस्तु पाने का लालच हो तो ऐसे उसकी नींद उड़ जाती है। ऐसा व्यक्ति हमेशा ही दूसरे की वस्तु चुराने या प्राप्त करने के बारे में सोचता रहता है। अपनी इच्छा पूरी करने के लिए वह हमेशा ही कोई न कोई योजना बनाता रहता है और सो नहीं पाता है, इसलिए ऐसे भावों से बचना चाहिए। 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Solar Eclipse Prediction: पूर्ण सूर्य ग्रहण पर अमेरिकी ज्योतिषी की भविष्यवाणी- बदल जाएगी जिंदगी की रफ्तार!
Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज