Surya Grahan April 2022: जानिए आखिर क्यों सूर्य ग्रहण के दौरान बंद हो जाते हैं मंदिर के दरवाजे?

Published : Apr 29, 2022, 01:32 PM ISTUpdated : Apr 30, 2022, 08:42 AM IST
Surya Grahan April 2022: जानिए आखिर क्यों सूर्य ग्रहण के दौरान बंद हो जाते हैं मंदिर के दरवाजे?

सार

इस बार 30 अप्रैल, शनिवार को साल 2022 का पहला सूर्यग्रहण (Surya Grahan April 2022) होने जा रहा है। ये ग्रहण भारत में दिखाई न देने के कारण यहां इसका कोई भी धार्मिक और ज्योतिषिय महत्व नहीं माना जाएगा। जिन देशों में ये ग्रहण देखा जाएगा सिर्फ वहीं इसका महत्व रहेगा।

उज्जैन. भारतीय समय के अनुसार ग्रहण की शुरूआत 30 अप्रैल, शनिवार की मध्य रात्रि को 12.15 से होगी, जो 1 मई, रविवार की सुबह 04.07 पर समाप्त होगा। ये ग्रहण दक्षिणी/पश्चिमी अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और अंटार्कटिका आदि देशों में दिखाई देगा। ग्रहण से जुड़े कई नियम हिंदू धर्म में मान जाते हैं। मंदिरों के कपाट बंद करना भी उन नियमों में से एक है। इस परंपरा के पीछे कई कारण छिपे हैं। आज हम आपको इसी के बारे में बता रहे हैं…

घर के मंदिरों को भी ढंक दिया जाता है
हिंदू धर्म में ग्रहण के जुड़ी कई परंपरा है जैसे ग्रहण के दौरान भोजन न करना, पूजा-पाठ न करना, सोना नहीं आदि। ऐसी ही एक परंपरा ये भी है कि ग्रहण के दौरान मंदिरों के कपाट यानी दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं। यहां तक कि घर के मंदिरों को भी अच्छे से कवर कर दिया जाता है यानी ढंक दिया जाता है। इस परंपरा के पीछे कई धार्मिक मान्यताएं हैं।

ये है इस परंपरा से जुड़ी मान्यता
हिंदू मान्यताओं के ग्रहण के दौरान दैवीय शक्तियों का प्रभाव कम हो जाता है और आसुरी यानी निगेटिव शक्तियों का प्रभाव बढ़ जाता है। इसलिए इस दौरान पूजा-पाठ करने की भी मनाही रहती है, सिर्फ मंत्र जाप किया जा सकता है और वह मौन अवस्था में रहकर। साथ ही ग्रहण काल के दौरान कुछ हानिकारक किरणें भी वातावरण को दूषित कर देती है। इसका प्रभाव मंदिर के गर्भगृह तक न पहुंचें इसलिए मंदिरों के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं।

ग्रहण के बाद मंदिरों की होती है साफ-सफाई
जैसे ही ग्रहण को मोक्ष होता है यानी ग्रहण समाप्त होता है, मंदिरों को पानी से धोया जाता है और साफ-सफाई की जाती है। घर के मंदिरों में ग्रहण के बाद साफ करना चाहिए और भगवान की प्रतिमाओं को भी साफ पानी से स्नान करवाने के बाद पुन: मंदिर में रखना चाहिए। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

ये भी पढ़ें-

Surya Grahan 2022: ये हैं सूर्यग्रहण से जुड़े 6 सवाल और उनके जवाब जो सभी के लिए जानना बहुत जरूरी है


Surya grahan 2022: किस राशि पर होगा सूर्यग्रहण का असर, जानें किसे मिलेंगे शुभ फल-किसे रहना होगा सावधान?

Surya grahan April 2022: कहीं आपकी राशि में तो नहीं होने वाला साल का पहला सूर्यग्रहण? हो जाएं सावधान

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Panchang 8 दिसंबर 2025: आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र? जानें दिन भर के मुहूर्त की डिटेल
Rukmini Ashtami 2025: कब है रुक्मिणी अष्टमी, 11 या 12 दिसंबर?