महिलाओं को पैरों की उंगलियों में चांदी की बिछिया ही पहननी चाहिए, क्या है इस परंपरा के पीछे का विज्ञान?

हिंदू धर्म में जन्म से मृत्यु तक कुल सोलह संस्कार बताए गए हैं। इन संस्कारों में विवाह सबसे महत्वपूर्ण संस्कार है। विवाह के बाद स्त्रियों के लिए पैरों की उंगलियों में बिछिया पहनना अनिवार्य होता है।

Asianet News Hindi | Published : Nov 11, 2019 3:45 AM IST

उज्जैन. ये परंपरा पुराने समय से चली आ रही है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार बिछिया का संबंध पति के भाग्य से भी होता है। ये सुहाग की निशानी है। इससे स्वास्थ्य संबंधी लाभ भी मिलते हैं। जानिए बिछिया से जुड़ी कुछ खास बातें...

1. पं. शर्मा के अनुसार विवाहित महिलाओं को चांदी के बिछिया ही पहनना चाहिए। इस संबंध में ज्योतिष की मान्यता है कि सोना गुरु ग्रह की धातु है। ये ग्रह वैवाहिक जीवन का कारक होता है। सोना पैरों में पहनने से गुरु ग्रह के दोष बढ़ते हैं, जिससे पति का भाग्य बिगड़ सकता है। इसीलिए पैरों में सोने के गहने पहनने की परंपरा नहीं है।
2. महिलाओं को ध्यान रखना चाहिए कि उंगलियों में बिछिया ढीली न हो। अगर ये ढीली होंगी तो स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। ज्योतिष के अनुसार ये पति के लिए भी शुभ नहीं होती है।
3. कभी भी अपनी पहनी हुई बिछिया किसी अन्य महिला को न दें। पुरानी बिछिया देकर नई बिछिया खरीद सकते हैं, लेकिन किसी को दान में न दें। ऐसा करने से पति के जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं।

Latest Videos

महिलाओं के बिछिया पहनने से मिलते हैं ये लाभ
पैरों की उंगलियों में पहनी गई बिछिया एक्यूप्रेशर का काम करती है। इन बिछियों से उंगलियों की नसों पर दबाव बना रहता है। ये नसे गर्भाशय से सीधी जुड़ी रहती हैं। इन नसों पर दबाव पड़ने से महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान दर्द सहन करने की शक्ति मिलती है। आयुर्वेद के अनुसार लगातार चांदी का संपर्क शरीर से होने पर रजत भस्म से मिलने वाले लाभ मिलते हैं।

Share this article
click me!

Latest Videos

देश के लिए मर-मिटने वालों का सम्मान नहीं कर सकती कांग्रेस # shorts
उप मुख्यमंत्री के दबंग और नाबालिग बेटे का टशन, पुलिस के सामने बनाया रील
शर्म नहीं आती, बाहर आओ...जबरदस्त एक्शन में IAS टीना डाबी-वीडियो वायरल
बचाओ-बचाओ...गिड़गिड़ाती रही महिला पुलिस और लेडी ने फाड़ दी वर्दी-Video Viral
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'