Aaj Ka Rashifal (28 जनवरी 2026 का राशिफल): 4 राशि वालों का बिगड़ सकता है बजट

Published : Jan 28, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal 28 January 2026: 28 जनवरी, बुधवार को ब्रह्म, इंद्र, सिद्धि, शुभ और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ योग दिन भर रहेंगे। इन योगों का असर सभी राशि के लोगों पर होगा। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

PREV
113
28 जनवरी 2026 का पंचांग

28 January 2026 Ka Rashifal: 28 जनवरी 2026 को मेष राशि वाले की लव लाइफ में उतार चढ़ाव आ सकता है, नए दोस्त बन सकते हैं। वृषभ राशि वाले विवादों से दूर रहें, यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। मिथुन राशि वाले सेहत का ध्यान रखें, बजट का ध्यान रखें। कर्क राशि वाले दूसरों की बातों पर यकीन न करें, दोस्तों से मिलकर खुशी होगी। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?


ये भी पढ़ें-
Jaya Ekadashi 2026: कब करें जया एकादशी व्रत, 29 या 30 जनवरी? जानें पूजा विधि, मंत्र-मुहूर्त

213
मेष राशिफल 28 जनवरी 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी में पुराने अनुभवों का फायदा आज मिल सकता है। नए दोस्त आपके बन सकते हैं। अधिकारी आपके काम से बहुत खुश रहेंगे। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव संभव है।

ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2026: किस राशि में होगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? जानें डेट, टाइम और सूतक

313
वृषभ राशिफल 28 जनवरी 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। नौकरी में नई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आज आपको यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। बिजनेस को आगे बढ़ने के प्रयास सफल होंगे। विवादों से दूर रहने में ही भलाई है।

413
मिथुन राशिफल 28 जनवरी 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

अनावश्यक खर्च करने से आपका बजट बिगड़ सकता है। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लव लाइफ के लिए दिन शुभ नहीं है। किसी न किसी वजह से आपको तनाव का सामना करना पड़ेगा। सेहत का ध्यान रखें।

513
कर्क राशिफल 28 जनवरी 2026 (Dainik Kark Rashifal)

पुराने दोस्तों से मिलकर खुशी होगी। परिवार में किसी की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। आप अपनी क्षमता और व्यवहार से लोगों के लिए उदाहरण बन सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। दूसरों की बातों पर यकीन न करें।

613
सिंह राशिफल 28 जनवरी 2026 (Dainik Singh Rashifal)

लव लाइफ के लिए दिन बेहतर है, पार्टनर से मन की बात शेयर करेंगे। नौकरी-बिजनेस की स्थिति ठीक रहेगी। नए काम में आपकी रूचि बनी रहेगी। अधिकारी आपके काम से बहुत खुश रहेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है।

713
कन्या राशिफल 28 जनवरी 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, उनकी ये इच्छा पूरी हो सकती है। ना चाहते हुए भी किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। ऑनलाइन शॉपिंग से बड़ा फायदा होगा। कोई व्यक्ति आपकी छवि खराब करने की कोशिश करेगा। सेहत का ध्यान रखें।

813
तुला राशिफल 28 जनवरी 2026 (Dainik Tula Rashifal)

नया वाहन खरीदने का विचार मन में आ सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं का पूरा मजा लेंगे। जीवनसाथी की बात मानेंगे तो लाभ हो सकता है। आपकी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग बन रहे हैं।

913
वृश्चिक राशिफल 28 जनवरी 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

बिजनेस में नए संपर्कों का लाभ मिल सकता है। कोई भी काम परिवार वालों की सलाह लेकर ही करें। किसी बात को लेकर मन में असंतोष की भावना रहेगी। प्रेम संबंधों को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बनेगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन बहुत शुभ रहेगा।

1013
धनु राशिफल 28 जनवरी 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

इनकम पहले से ज्यादा रहेगी। कोई नया काम भी आप शुरू कर सकते हैं। कोई गुड न्यूज सुनकर आपका मन खुशी से झूम उठेगा। नए लोगों से संपर्क आपके बहुत काम आएंगे। अधूरे पड़े काम आज पूरे हो सकते हैं। सेहत पहले से काफी ठीक रहेगी।

1113
मकर राशिफल 28 जनवरी 2026 (Dainik Makar Rashifal)

आज आपको अपनी योग्यता दिखाने का मौका मिलेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। पेट में दर्द की समस्या हो सकती है, खान-पान पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। चुनौतियों का सामना आसानी से कर सकते हैं।

1213
कुंभ राशिफल 28 जनवरी 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

नौकरी में अधिकारियों का व्यवहार आपके प्रति अच्छा रहेगा। खान-पान में अनियमितता के कारण पेट खराब हो सकता है। संतान के करियर की चिंता परेशान कर सकती है। अचानक कुछ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। संतान सुख मिलेगा।

1313
मीन राशिफल 28 जनवरी 2026 (Dainik Meen Rashifal)

शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ होगा। दोस्तों के साथ पार्टी एंजाय करने का मौका मिलेगा। बिजनेस में अचानक कोई बड़ी डील हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। संतान की उपलब्धि से आपको गर्व का अनुभव होगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories