
Aaj Ka Dhanu Rashifal: राशि चक्र की नौवीं राशि है धनु। इसका चिह्न धनुष है। जिन लोगों का नाम ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढ, भे, Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Dha, Bhe अक्षर से शुरू होता है वे धनु राशि के होते हैं। इस राशि के लोगों का शुभ रंग पील और भाग्यशाली अंक 9 व 12 है। इस राशि का शुभ रत्न पुखराज है जिसे सफायर भी कहते हैं। इस राशि के लोगों पर गुरु ग्रह का प्रभाव सबसे ज्यादा होता है इसलिए ये शांति और धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। आगे जानिए 23 मार्च 2026 का दिन धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा…
ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 23–29 March 2026: चंद्र-शुक्र बदलेंगे राशि, 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम
इस राशि के लोगों के भोलेपन का कोई फायदा उठा सकते हैं। पैसों के लेन-देन में इन्हें सावधानी रखने की जरूरत है। घर का वातवरण एकदम अनुशासित रहेगा। इन्हें अपनी निगेटिव आदतों की छोड़ने की कोशिश करनी होगी, तभी बड़ी सफलता मिलेगी।
ये भी पढ़ें-
Tarot Weekly Horoscope (23-29 March 2026): इस सप्ताह चमकेगी 4 राशि वालों की किस्मत-टैरो ने दिया बड़ा इशारा!
इस राशि के लोग जिस भी फील्ड में काम करते हैं, उसमें अचानक परिवर्तन आ सकता है। ये लोग अपनी योजनाएं किसी के साथ साझा न करें नहीं तो पछताना पड़ेगा। नौकरी में अधिकारी इनके काम से बहुत ही खुश रहेंगे। अटके हुए कामों की गति मिलेगी। सहायता करने का पूर्ण प्रयास करेंगे।
इस राशि के लोगों की लव लाइफ पहले से काफी बेहतर रहेगी। पति-पत्नी कहीं घूमने जा सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। जो लोग प्रपोज करने की सोच रहे हैं उनके लिए भी दिन शुभ है। पार्टनर से मन की बात करने का मौक मिलेगा।
इस राशि के लोग पीले फल जैसे केला और आम, पीले वस्त्रों का दान जरूरतमंदों को करें। साथ ही गुरु ग्रह के मंत्रों का जाप करें। ऐसा करने से इनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।