Pisces Horoscope Today। मीन राशिफल 8 अप्रैल 2026: मिलेगी खुशखबरी, रुके काम होंगे पूरे

Published : Apr 08, 2026, 05:30 AM IST
Pisces Horoscope Today

सार

Pisces Horoscope Today: राशि चक्र की बारहवीं राशि है मीन, इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि का चिह्न एक मछली है। इस राशि के लोग धर्मात्मा स्वभाव के होते हैं। इनका धर्म-कर्म में काफी मन रहता है।

Aaj Ka Meen Rashifal: 12 राशियों में 12वें क्रम पर आती है मीन राशि। नाम से ही पता चलता है कि इस राशि का प्रतीक चिह्न मछली है। जिन लोगों का नाम दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची (Dee, Doo, Tha, Jha, Yna, De, Do, Cha, Chee) वे मीन राशि के होते हैं। इस राशि के लोगों का शुभ रंग पीला और शुभ अंक 9 व 12 है। इनके आराध्य देवता भगवान विष्णु हैं। इनका शुभ रत्न पुखराज है। आगे जानिए 8 अप्रैल 2026 का दिन मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा…

ये भी पढ़ें-
Vivah Muhurat 2026: अगले 4 महीनों में विवाह के 36 शुभ मुहूर्त, 16 जुलाई से लगेगा शादियों पर ब्रेक

मीन राशि आज का राशिफल

इस राशि के लोगों को आज जरूरी काम से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। पुराने दोस्तों से मिलकर खुशी होगी। मनचाहे काम करने को मिलेंगे। लोग आपका सम्मान करेंगे। माता-पिता के सहयोग से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें-
Ekadashi In April 2026: अप्रैल में कब है वरुथिनी और मोहिनी एकादशी? नोट करें डेट

कैसा रहेगा मीन राशि वालों का करियर?

इस राशि के लोग नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, बिजनेस में भी कोई बड़ी डील हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए बड़ा पद मिल सकता है। ऑफिस में सहकर्मियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।

कैसी रहेगी मीन राशि वालों की लव लाइफ?

इस राशि के लोग परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। पति-पत्नी के बीच हल्की नोंक-झोंक संभव है। प्रेम संबंधों में किसी वजह से दरार आ सकती है। पुराने प्रेम संबंध फिर से सामने आ सकते हैं।

मीन राशि वाले कौन-सा उपाय करें?

इस राशि के लोग गुरु ग्रह के मंत्रों का जाप करें। किसी योग्य ज्योतिषी से पूछकर उचित रत्न धारण करें। पीला रूमाल जेब में रखें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Panchang 8 April 2026: कितनी देर रहेगा राहुकाल, किस दिशा में यात्रा न करें? पढ़ें आज का पंचांग
Aaj Ka Rashifal। 8 अप्रैल 2026 का राशिफल: बुध‌वार को 5 राशि वालों को मिलेगी अच्छी खबर