
Aaj Ke Shubh Muhurat: 13 मई, बुधवार को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि दोपहर 1 बजकर 30 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद द्वादशी तिथि रात अंत तक रहेगी। एकादशी तिथि के स्वामी भगवान विष्णु हैं, इसलिए इस दिन इनकी पूजा करना चाहिए। बुधवार को अचला एकादशी का व्रत किया जाएगा। बुधवार सर्वार्थसिद्धि, लुंब, उत्पात, विषकुंभ और प्रीति नाम के 5 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे जानिए 13 मई के पंचांग की पूरी डिटेल…
ये भी पढ़ें-
Surya Mangal Yuti: सूर्य-मंगल की जोड़ी मचाएगी बवाल, 4 राशि के लोग हो जाएं सावधान
बुधवार को चंद्रमा और शनि मीन राशि में होने से विष नाम का अशुभ योग बनाएंगे। इस दिन मंगल सूर्य और बुध मेष राशि में, राहु कुंभ राशि में, केतु सिंह राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शुक्र वृषभ राशि में और शनि मीन राशि में रहेंगे। यानी ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा।
ये भी पढ़ें-
Shani Jayanti 2026: 13 साल बाद शनि जयंती पर दुर्लभ संयोग, साढ़ेसाती-ढैय्या वाले न चूकें ये मौका
दिशा शूल के अनुसार, बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। इस दिन उत्तर दिशा में यात्रा करना आपके लिए अशुभ हो सकता है। यदि यात्रा करना जरूरी हो तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।
13 मई, बुधवार को राहुकाल दोपहर 12 बजकर 23 मिनिट से शुरू होगा जो 02 बजकर 01 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम और यात्रा नहीं करना चाहिए।
विक्रम संवत- 2083
मास- ज्येष्ठ
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- उत्तरा भाद्रपद और रेवती
करण- करण और कौलव
सूर्योदय - 5:50 AM
सूर्यास्त - 6:55 PM
चन्द्रोदय - May 13 2:53 AM
चन्द्रास्त - May 13 3:26 PM
सुबह 05:50 से 07:28 तक
सुबह 07:28 से 09:06 तक
सुबह 10:45 से दोपहर 12:23 तक
दोपहर 03:39 से शाम 05:17 तक
शाम 05:17 से 06:55 तक
यम गण्ड - 7:28 AM – 9:06 AM
कुलिक - 10:45 AM – 12:23 PM
दुर्मुहूर्त - 11:57 AM – 12:49 PM
वर्ज्यम् - 10:29 AM – 12:01 PM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।