
Aaj Ke Shubh Muhurat: 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी और त्रयोदशी तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन सुबह पापाकुंशा एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा वहीं त्रयोदशी तिथि होने से शुक्र प्रदोष व्रत भी इसी दिन किया जाएगा। ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से इस दिन ध्रुव, व्याघात, ध्वांक्ष और केतु नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानें पूरे दिन के शुभ मुहूर्त, राहुकाल की टाइमिंग सहित पूरी डिटेल...
शुक्रवार को चंद्रमा कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से शनि स्थित हैं। शनि और चंद्रमा की युति से विष नाम का अशुभ योग बनेगा। अन्य ग्रहों की बात करें तो इस दिन सूर्य तुला राशि में, मंगल और गुरु कर्क राशि में, बुध और शुक्र तुला राशि में, शनि मीन राशि में और केतु सिंह राशि में रहेंगे।
ये भी पढ़ें-
Sharad Purnima 2026: कब है शरद पूर्णिमा, 25 या 26 अक्टूबर? नोट करें सही डेट और शुभ मुहूर्त
दिशा शूल के अनुसार, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें। इस उपाय से आप यात्रा के दौरान आने वाली बहुत सी परेशानियों से बच सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
Karwa Chauth Kab Hai: करवा चौथ कितनी तारीख को है? जानें व्रत विधि, पूजा मुहूर्त
23 अक्टूबर, शुक्रवार को राहुकाल सुबह 10 बजकर 46 मिनिट से दोपहर 12 बजकर 11 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल अशुभ समय है, इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ करने से बचना चाहिए।
विक्रम संवत- 2083
मास- आश्विन
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- पूर्वा और उत्तरा भाद्रपद
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:31 AM
सूर्यास्त - 5:51 PM
चन्द्रोदय - Oct 23 3:56 PM
चन्द्रास्त - Oct 24 4:24 AM
यम गण्ड - 3:01 PM – 4:26 PM
कुलिक - 7:56 AM – 9:21 AM
दुर्मुहूर्त - 08:47 AM – 09:32 AM और 12:33 PM – 01:19 PM
वर्ज्यम् - 06:27 AM – 08:01 AM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।