
Aaj Ke Shubh Muhurat: 25 फरवरी 2026, बुधवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पूरे दिन रहेगी। ये होलाष्टक का दूसरा दिन रहेगा। इस दिन मेहर बाबा का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। बुधवार को विषकुंभ, प्रीति, शुभ, सर्वार्थसिद्धि और अमृत नाम के 5 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। रात में चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा। आगे जानिए 25 फरवरी के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि जानकारी…
ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan Time: देश के 10 प्रमुख शहरों में क्या होगा चंद्रग्रहण का सही टाइम?
बुधवार को चंद्रमा वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से ही गुरु स्थित है। गुरु और चंद्रमा के साथ होने से गजकेसरी नाम का राजयोग बनेगा। इस दिन शनि मीन राशि में और केतु सिंह राशि में रहेंगे। अन्य 5 ग्रह मंगल, राहु, सूर्य, बुध और शुक्र कुंभ राशि में रहेंगे जिससे पंचग्रही योग बनेगा।
ये भी पढ़ें-
होलाष्टक के 8 दिनों में क्या करें-क्या नहीं? यहां जानें सभी नियम
दिशा शूल के अनुसार, बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जो व्यक्ति ऐसा करता है उसके जीवन में परेशानियां बनी रहती हैं। अगर उत्तर दिशा में यात्रा करना बहुत जरूरी हो तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।
25 फरवरी, बुधवार को राहुकाल दोपहर 12 बजकर 39 मिनिट से शुरू होगा जो 02 बजकर 05 मिनिट तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में राहुकाल को अशुभ समय माना गया है, इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए।
विक्रम संवत- 2082
मास- फाल्गुन
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- रोहिणी और मृगशिरा
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:55 AM
सूर्यास्त - 6:24 PM
चन्द्रोदय - Feb 25 12:14 PM
चन्द्रास्त - Feb 26 2:35 AM
सुबह 06:55 से 08:21 तक
सुबह 08:21 से 09:47 तक
सुबह 11:13 से दोपहर 12:39 तक
दोपहर 03:31 से शाम 04:58 तक
शाम 04:58 से 06:24 तक
यम गण्ड - 8:21 AM – 9:47 AM
कुलिक - 11:13 AM – 12:39 PM
दुर्मुहूर्त - 12:16 PM – 01:02 PM
वर्ज्यम् - 06:08 AM – 07:38 AM और 06:53 PM – 08:23 PM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।