
Aaj Ke Shubh Muhurat: 27 फरवरी 2026, शुक्रवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन आमलकी एकादशी का व्रत किया जाएगा, जिसे रंगभरी ग्यारस के नाम से भी जाना जाता है। शुक्रवार को आयुष्मान, सौभाग्य, पद्म, लुंब और सर्वार्थसिद्धि योग नाम के 5 शुभ-अशुभ योग बनेंगे, जिससे आमलकी एकादशी व्रत का महत्व और भी बढ़ जाएगा। आगे जानिए 27 फरवरी के शुभ मुहूर्त, दिशा शूल और राहुकाल की जानकारी…
ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan Time: देश के 10 प्रमुख शहरों में क्या होगा चंद्रग्रहण का सही टाइम?
शुक्रवार की रात चंद्रमा मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। अन्य ग्रहों की बात करें तो इस दिन मंगल, राहु, सूर्य, बुध और शुक्र कुंभ राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan Sutak Time: 3 मार्च को कितनी बजे से शुरू होगा चंद्र ग्रहण का सूतक?
दिशा शूल के अनुसार, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से यात्रा में परेशानियां आ सकती हैं। अगर यात्रा करना बहुत जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलना चाहिए। इससे आपकी यात्रा सफल और सुखदायक हो सकती है।
27 फरवरी, शुक्रवार को राहुकाल सुबह 11 बजकर 13 मिनिट से शुरू होगा जो दोपहर 12 बजकर 39 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से उसका अच्छा फल नहीं मिलता।
विक्रम संवत- 2082
मास- फाल्गुन
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- आर्द्रा और पुनर्वसु
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:54 AM
सूर्यास्त - 6:25 PM
चन्द्रोदय - Feb 27 2:22 PM
चन्द्रास्त - Feb 28 4:29 AM
सुबह 11:13 से दोपहर 12:39 तक
दोपहर 12:39 से 02:05 तक
दोपहर 02:05 से 03:32 तक
शाम 06:24 से रात 07:58 तक
रात 07:58 से 09:31 तक
यम गण्ड - 3:32 PM – 4:58 PM
कुलिक - 8:20 AM – 9:46 AM
दुर्मुहूर्त - 09:12 AM – 09:58 AM और 01:02 PM – 01:48 PM
वर्ज्यम् - 10:11 PM – 11:42 PM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।