
Aaj Ke Shubh Muhurat: 15 फरवरी 2026, रविवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि शाम 5 बजकर 5 मिनिट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन को मातंग, राक्षस, सिद्धि और व्यातीपात नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। कुंभ राशि में पंचग्रही संयोग होने से ये पर्व और भी खास हो जाएगा। आगे जानिए 15 फरवरी को किस दिशा में यात्रा न करें, साथ ही शुभ मुहूर्त की डिटेल…
ये भी पढ़ें-
Mahashivratri 2026: कैसे करें पूजा, कौन-सा मंत्र बोलें, कितने मुहूर्त? जानें महाशिवरात्रि से जुड़े हर सवाल का जवाब
सुबह 08:27 से 09:52 तक
सुबह 09:52 से 11:16 तक
दोपहर 12:18 से 01:03 तक
दोपहर 02:05 से 03:29 तक
शाम 06:18 से रात 07:54 तक
ये भी पढ़ें-
Shivji Ke Bhajan: महाशिवरात्रि के 15 फेमस भजन, इन्हें सुनकर झूमने पर हो जाएंगे मजबूर
प्रथम प्रहर पूजा मुहूर्त- शाम 06:11 से रात 09:23 तक
द्वितीय प्रहर पूजा मुहूर्त- रात 09:23 से 12:35 तक
तृतीय प्रहर पूजा मुहूर्त- रात 12:35 से 03:47 तक
चतुर्थ प्रहर पूजा मुहूर्त- तड़के 03:47 से सुबह 06:59 तक
रविवार को चंद्रमा मकर राशि में, सूर्य, बुध, शुक्र और राहु कुंभ राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में, मंगल मकर राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा। ग्रहों की इस स्थिति के चलते कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे जिनका असर सभी राशियों पर होगा।
दिशा शूल के अनुसार, रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि इस दिशा में यात्रा करनी बहुत जरूरी हो तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें। ऐसा करने से आपको यात्रा में कोई कष्ट नहीं होगा और आप परेशानियों से बचे रहेंगे।
15 फरवरी, रविवार को राहुकाल शाम 04 बजकर 54 मिनिट से शुरू होगा जो 06 बजकर 18 मिनिट तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में राहु काल को बहुत ही अशुभ समय माना गया है इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।
विक्रम संवत- 2082
मास- फाल्गुन
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा और श्रवण
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 7:03 AM
सूर्यास्त - 6:18 PM
चन्द्रोदय - Feb 15 5:29 AM
चन्द्रास्त - Feb 15 4:25 PM
यम गण्ड - 12:40 PM – 2:05 PM
कुलिक - 3:29 PM – 4:54 PM
दुर्मुहूर्त - 04:48 PM – 05:33 PM
वर्ज्यम् - 11:58 PM – 01:38 AM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।