
Aaj Ke Shubh Muhurat: 14 मार्च 2026, शनिवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि सुबह 08 बजकर 11 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन सूर्योदय दशमी तिथि में होगा इसलिए ये वृद्धि तिथि कहलाएगी। यही वजह है कि एकादशी तिथि पूरे दिन होने से भी इस दिन व्रत नहीं किया जाएगा। शनिवार को वर्धमान, आनंद, व्यातीपात और वरीयान नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इस दिन सूर्य और चंद्रमा राशि बदलेंगे। आगे जानिए 14 मार्च को राहुकाल और दिशा शूल की स्थिति…
ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: सूर्य के राशि बदलने से चमकेगी किस्मत, 4 राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम
शनिवार को सूर्य कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से शनि और शुक्र स्थित है। इस तरह मीन राशि में सूर्य, शुक्र और शनि की युति बन जाएगी। इस दिन चंद्रमा धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। अन्य ग्रहों की बात करें तो शनिवार को केतु सिंह राशि में, मंगल, राहु, सूर्य और बुध कुंभ राशि में और गुरु मिथुन राशि में रहेगा।
ये भी पढ़ें-
इन 4 तारीखों में जन्मे लोगों का चमकता है करियर, बनते हैं टॉप लेवल अफसर
दिशा शूल के अनुसार, शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा भूलकर भी नहीं करना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना बहुत जरूरी हो तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलना चाहिए। ऐसा करने से आप परेशानियों से बच सकते हैं।
14 मार्च, शनिवार को राहुकाल सुबह 09 बजकर 38 मिनिट से शुरू होगा जो 11 बजकर 07 मिनिट तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए।
विक्रम संवत- 2082
मास- चैत्र
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा और श्रवण
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 6:40 AM
सूर्यास्त - 6:31 PM
चन्द्रोदय - Mar 14 3:22 AM
चन्द्रास्त - Mar 14 2:11 PM
सुबह 08:09 से 09:38 तक
दोपहर 12:12 से 12:59 तक
दोपहर 12:36 से दोपहर 02:05 तक
दोपहर 03:33 से शाम 05:02 तक
शाम 07:33 से 09:04 तक
यम गण्ड - 2:05 PM – 3:33 PM
कुलिक - 6:40 AM – 8:09 AM
दुर्मुहूर्त - 08:15 AM – 09:02 AM
वर्ज्यम् - 11:38 AM – 01:21 PM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।