Aaj Ka Panchang 20 February 2026: राहुकाल, अभिजीत मुहूर्त और दिशा शूल, आज के पंचांग से जानें हर बात

Published : Feb 20, 2026, 05:10 AM IST
Aaj Ka Panchang 20 February 2026

सार

20 February 2026 Rahu Kaal: 20 फरवरी, शुक्रवार को 6 शुभ योग दिन भर रहेंगे। कुंभ राशि में चतुर्ग्रही संयोग भी रहेगा, जिसका असर हर राशि पर होगा। आगे जानिए दिन भर के शुभ मुहूर्त, दिशा शूल और राहुकाल की पूरी जानकारी…

Aaj Ke Shubh Muhurat: 20 फरवरी 2026, शुक्रवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि दोपहर 02 बजकर 28 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि रात अंत तक रहेगी। शुक्रवार को साध्य, शुभ, ध्वजा, श्रीवत्स, अमृतसिद्धि और सर्वार्थसिद्धि नाम के 6 शुभ योग दिन भर रहेंगे। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई भी परिवर्तन नहीं होगा लेकिन कुंभ राशि में चतुर्ग्रही योग जरूर बना रहेगा। आगे जानिए 20 फरवरी के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि जानकारी…

ये भी पढ़ें-
Trigrahi Yog: मार्च में बनेगा त्रिग्रही योग, 5 राशियों की लगेगी लॉटरी, पैसा-नौकरी सब मिलेगा!

20 फरवरी 2026 को ग्रहों की स्थिति

शुक्रवार को चंद्रमा और शनि मीन राशि में साथ रहेंगे, जिससे विष योग बनेगा। सूर्य, बुध, शुक्र और राहु कुंभ राशि में साथ रहने से चतुर्ग्रही संयोग बनेगा। इस दिन गुरु मिथुन राशि में, मंगल मकर राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
शनि की राशि में राहु का गोचर, 4 राशियों की होगी चांदी-मिलेगा खूब पैसा!

शुक्रवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (20 February 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, शुक्रवार को पश्चिम दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए, ऐसा करने से परेशानी होती है। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो घर से जौ या राईं खाकर निकलना चाहिए, इस उपाय से आप यात्रा में आने वाली समस्याओं से बच सकते हैं।

राहुकाल 20 फरवरी 2026 टाइमिंग

20 फरवरी, शुक्रवार को राहुकाल सुबह 11 बजकर 15 मिनिट से शुरू होगा जो दोपहर 12 बजकर 40 मिनिट तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। अगर ऐसा करते हैं तो उसका पूरा फल आपको नहीं मिलता है।

20 फरवरी 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- फाल्गुन
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- उत्तरा भाद्रपद और रेवती
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:59 AM
सूर्यास्त - 6:21 PM
चन्द्रोदय - Feb 20 8:32 AM
चन्द्रास्त - Feb 20 9:14 PM

20 फरवरी 2026 शुभ मुहूर्त

सुबह 06:59 से 08:24 तक
सुबह 08:24 से 09:50 तक
दोपहर 12:17 से 01:03 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:40 से 02:05 तक
शाम 04:56 से 06:21 तक

20 फरवरी 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 3:30 PM – 4:56 PM
कुलिक - 8:24 AM – 9:50 AM
दुर्मुहूर्त - 09:16 AM – 10:01 AM और 01:03 PM – 01:48 PM
वर्ज्यम् - 06:09 AM – 07:42 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

आज का राशिफल। 20 फरवरी 2026 को वृषभ-सिंह सहित इन 4 राशि वालों को होगी एक्सट्रा इनकम!
Numerology: ससुराल में रानी बनकर रहती हैं इन 7 तारीखों पर जन्मी लड़कियां!