Aaj Ka Rashifal: 12 March 2026 को 4 राशि वालों का बढ़ सकता है बैंक बैलेंस, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

Published : Mar 12, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 12 मार्च, गुरुवार को सिद्धि, व्यातीपात, धूम्र और प्रजापति नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे जानिए आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहेगा…

PREV
113
12 मार्च 2026 का राशिफल

12 March 2026 Ka Rashifal: 12 मार्च 2026 को मेष राशि वालों को अच्छी खबर मिलेगी, परिवार में नया सदस्य आ सकता है। वृषभ राशि वालों की लव लाइफ ठीक रहेगी, फायदा होने के योग हैं। मिथुन राशि वालों को सफलता मिलेगी, सोचे काम पूरे होंगे। कर्क राशि वाले को आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है, पैसों की तंगी बनी रहेगी। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?


ये भी पढ़ें-
Lucky Date of Birth: इस तारीख को जन्मे लोग बनते हैं IAS-IPS, पैदाइशी होते हैं लीडर!

213
मेष राशिफल 12 मार्च 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। अटके हुए कामों में गति आएगी। जो लोग अपने करियर को लेकर चिंतित हैं, उन्हें अच्छी खबर मिलेगी। परिवार में नया सदस्य आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को भी फायदा हो सकता है।

ये भी पढ़ें-
Venus Transit 2026: 19 अप्रैल तक 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, शुक्र करेंगे 'मंगल'

313
वृषभ राशिफल 12 मार्च 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोगों को इन्वेस्टमेंट से फायदा होने के योग बन रहे हैं। किसी ऐसी जगह से पैसा आ सकता है, जहां से सोचा भी नहीं होगा। जो लोग विदेश जाने की इच्छा रखते हैं, उनकी इच्छा भी पूरी हो सकती है। इनका वैवाहिक जीवन भी आज सुखी रहेगा

413
मिथुन राशिफल 12 मार्च 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उनका प्रमोशन हो सकता है। बिजनेस में कोई बड़ी डील होने से व्यस्तता ज्यादा रहेगी। परिवार को समय न देने से हल्का-फुल्का विवाद संभव है। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। बड़े काम में सफलता मिलेगी।

513
कर्क राशिफल 12 मार्च 2026 (Dainik Kark Rashifal)

अपनी कोई निजी बात किसी अन्य व्यक्ति को न बताएं नहीं तो मुसीबत में फंस सकते हैं। पैसों की तंगी का सामना करना पड़ेगा। आंखों से जुड़ी कोई परेशानी होगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में धन लाभ होगा। महिलाओं के लिए दिन विशेष शुभ है।

613
सिंह राशिफल 12 मार्च 2026 (Dainik Singh Rashifal)

प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है। परिवार में कोई शुभ प्रसंग आ सकता है। घर में नया सदस्य आने से खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। सेहत का ध्यान रखें।

713
कन्या राशिफल 12 मार्च 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोगों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अचानक फायदा फायदा होने के योग बन रहे हैं। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए ये समय एकदम ठीक है। निकट भविष्य में इस समय किए गए अच्छे कामों का परिणाम मिल सकता है।

813
तुला राशिफल 12 मार्च 2026 (Dainik Tula Rashifal)

संतान से जुड़ी अच्छी खबर आज मिलेगी। ऑफिस में इनके काम से सभी खुश रहेंगे। नौकरी के नए ऑफर इस राशि वालों को आ सकते हैं। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट से फायदा हो सकता है। अचल संपत्ति या वाहन खरीदना चाह रहे हैं तो समय अनुकूल है।

913
वृश्चिक राशिफल 12 मार्च 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि वालों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। सेहत के प्रति सावधान रहना होगा, नहीं तो कोई बड़ी मुसीबत आ सकती है। शादी-विवाह से जुड़ी बातें सफल रहेंगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। परिवार में कोई शुभ प्रसंग हो सकता है।

1013
धनु राशिफल 12 मार्च 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

अगर कोई आपके गुप्त शत्रु है तो वह आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। संतान से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी को भी कर्ज न दें, नहीं तो पैसा लंबे समय के लिए उलझ सकता है।

1113
मकर राशिफल 12 मार्च 2026 (Dainik Makar Rashifal)

कोर्ट-कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। पेट से संबंधित कोई बीमारी जैसे बदहजमी आदि हो सकती है। ये दिन आपके लिए मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। नई नौकरी की तलाश में हैं तो वह इच्छा भी इस समय पूरी हो सकती है।

1213
कुंभ राशिफल 12 मार्च 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के लोगों की संतान से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की मदद की परेशानी का समाधान खोजने में सफल रहेंगे। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

1313
मीन राशिफल 12 मार्च 2026 (Dainik Meen Rashifal)

इस राशि के लोग किसी से भी व्यर्थ विवाद न करें। ये समय शुभ फल देने वाला रहेगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद मिलेगी। मकान या नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories