15 November 2026 Ka Rashifal: 15 नवंबर, रविवार को छठ पर्व मनाया जाएगा, इसे सूर्य षष्ठी व्रत भी कहते हैं। ये पर्व उत्तर भारत में मुख्य रूपसे मनाया जाता है। इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग पूरे दिन रहेगा।
15 November 2026 Horoscope: 15 नवंबर को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से मूसल, गद, गण्ड और सर्वार्थसिद्धि नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इस दिन चंद्रमा धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। चंद्रमा का ये राशि परिवर्तन सभी राशियों पर असर डालेगा। जानिए मेष से मीन राशि तक सभी राशियों का दैनिक राशिफल...
213
मेष राशिफल 15 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी और बिजनेस में पहले से बेहतर नतीजे मिल सकते हैं। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। पुराने विवाद सुलझने से राहत मिलेगी।
313
वृषभ राशिफल 15 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपकी जिंदगी में कुछ अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बिजनेस में दोस्तों और परिचितों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। पुराने निवेश से भी फायदा मिलने की उम्मीद है। वाहन चलाते समय लापरवाही न करें।
आज आपका जिद्दी स्वभाव परेशानी बढ़ा सकता है। किसी बात पर अड़े रहने से जरूरी काम बिगड़ सकते हैं। आपकी छवि पर भी इसका असर पड़ सकता है। वर्क प्लेस पर अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा।
आज आपको आमदनी का कोई नया जरिया मिल सकता है। इससे पैसों की परेशानी दूर होगी और पुराने अटके काम भी पूरे हो सकते हैं। मनपसंद खाना खाने का मौका मिलेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। पुराना कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे।
613
सिंह राशिफल 15 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
गुस्से और जल्दबाजी से बचना आपके लिए जरूरी है। छोटी-सी गलती आपके बनते हुए काम बिगाड़ सकती है। वाहन चलाते समय खास सावधानी रखें, चोट लगने की आशंका है। प्रेम संबंधों में तनाव बढ़ेगा। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस होने की संभावना है।
713
कन्या राशिफल 15 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपको किसी ऐसे फैसले पर पहुंचना पड़ सकता है, जिसे लेने का मन नहीं होगा। आपकी इस बात से परिवार के लोगों की नाराजगी बढ़ सकती है। बातचीत करते समय शब्दों का ध्यान रखें। बेवजह की बातें परेशानी बढ़ा सकती हैं। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है।
813
तुला राशिफल 15 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज किसी दूसरे की सलाह पर आंख बंद करके भरोसा न करें। परिवार के किसी सदस्य का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है। हालांकि साझेदारी के बिजनेस में अच्छा फायदा मिलने के योग हैं। नौकरी में भी स्थिति अनुकूल रहेगी। प्रेम संबंधों में उलझनें आएंगी।
आज पैसों से जुड़े मामलों में किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें। पुराने विरोधियों से सामना हो सकता है। मन में किसी अनजानी बात का डर बना रह सकता है। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है।
1013
धनु राशिफल 15 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। किसी पुराने विवाद या कानूनी मामले में जीत मिलने के योग हैं। संतान और पढ़ाई से जुड़े जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। बिजनेस में भी दिन फायदेमंद रहेगा। विपरीत लिंग के प्रति आपका आकर्षण बढ़ सकता है।
1113
मकर राशिफल 15 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुसार सफलता मिलने की उम्मीद है। नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। खानपान में सावधानी रखें। संतान की ओर से खुशी मिलेगी।
1213
कुंभ राशिफल 15 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
ससुराल पक्ष की ओर से कोई अच्छी खबर मिलेगी। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। संतान से जुड़ी किसी बात पर दूसरे व्यक्ति के साथ विवाद हो सकता है। छोटी दूरी की यात्रा के योग भी बन रहे हैं। करियर में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा।
1313
मीन राशिफल 15 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
इस राशि के लोगों को कोई बड़ा आर्थिक नुकसान होने की संभावना बन रही है। सेहत में भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ये लोग अचल संपत्ति से जुड़ा कोई भी काम इस समय न करें नहीं तो इसमें पैसा और समय दोनों खराब होंगे। प्रेम संबंध टूट सकते हैं।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.