Aaj Ka Rashifal In Hindi: 18 सितंबर, शुक्रवार को प्रीति, आयुष्मान, चर, सुस्थिर नाम के 4 शुभ योग दिन भर रहेंगे, जिनका असर सभी राशियों पर होगा। इस दिन 2 ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे।
18 September 2026 Ka Rashifal: 18 सितंबर, शुक्रवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी और अष्टमी तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन ललिता सप्तमी और दूर्वा अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। ग्रहों का सेनापति मंगल ग्रह इस दिन मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा, वहीं चंद्रमा वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। ग्रहों के परिवर्तन का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
213
मेष राशिफल 18 सितंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
अपनी इमेज और प्रतिष्ठा को लेकर सजग रहेंगे। हालांकि आज कुछ काम आपकी उम्मीद के मुताबिक पूरे नहीं हो पाएंगे। गुप्त विद्याओं और रहस्यमयी विषयों को समझने में रुचि बढ़ सकती है। शरीर को पर्याप्त आराम दें और माता की सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
नए रिश्तों की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। बिजनेस में कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिलने के योग बन रहे हैं। आपको सम्मान और उपलब्धि मिल सकती है। मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। मैरिड लाइफ में खुशियां रहेंगी और मानसिक तनाव भी कम होगा।
सामाजिक मुद्दों पर बेबाक होकर अपनी बात रख सकते हैं। मुश्किल परिस्थितियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करेंगे। बातचीत करते समय अपने शब्दों का ध्यान रखें। लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग हैं।
बीती गलतियों से सीख लेकर उन्हें सुधारने की कोशिश करेंगे। अपने व्यवहार में विनम्रता और सहजता बनाए रखें। पैसों की कमी थोड़ी चिंता बढ़ा सकती है। काम का प्रेशर भी अधिक रहेगा। वाहन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। सेहत की बातों को गंभीरता से लें।
सिंह राशिफल 18 सितंबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)
आज मन काफी खुश रहेगा। मैरिड लाइफ में चल रहा तनाव खत्म हो सकता है। बिजनेस में किसी बड़े रिस्क से बचना बेहतर रहेगा। कुछ लोग आपके फैसलों का विरोध करेंगे। व्यवहार में जरूरत से ज्यादा स्वार्थी होने से बचें। संतान से जुड़ी परेशानी दूर हो सकती है।
713
कन्या राशिफल 18 सितंबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
आपका नजरिया सकारात्मक और स्पष्ट रहेगा। बिजनेस में सेल बढ़ने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पार्टनर से दिल की बातें शेयर कर सकते हैं। पिता आपकी उपलब्धियों से खुश होकर आपकी तारीफ करेंगे। घर की जरूरतों से जुड़ी नई चीजें खरीदने का योग बन रहा है।
813
तुला राशिफल 18 सितंबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)
बिजनेस में लेन-देन और कामकाज को लेकर पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी होगा। जॉब में प्रमोशन या कोई बड़ा पद मिलने के योग हैं। जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े कामों से फायदा मिल सकता है।
आज नए काम शुरू करने का मौका मिलेगा। आर्ट और क्रिएटिव चीजों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। पार्टनरशिप वाले बिजनेस में लाभ मिलने की संभावना है। मैरिड लाइफ में प्यार और आपसी समझ बढ़ेगी। लव रिलेशन में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं।
1013
धनु राशिफल 18 सितंबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स का ध्यान भटक सकता है। जीवनसाथी की हेल्थ पर ध्यान देना जरूरी है। किसी उलझन को लेकर चल रही बेचैनी दूर होगी। महंगी चीजें खरीदते समय अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें। राजनेता अपनी प्रतिष्ठा को लेकर सावधान रहें।
1113
मकर राशिफल 18 सितंबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)
अधिकारी आपको बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे। एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन से दूरी बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा। प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिल सकता है। शेयर मार्केट से लाभ की संभावना है, लेकिन निवेश में सावधानी रखें।
आज कई समय से अटके हुए काम पूरे होने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। अपनी जॉब को लेकर संतुष्ट और खुश रहेंगे। परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। फाइनेंस से जुड़े मामलों में दिन अनुकूल है। अनजान लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
1313
मीन राशिफल 18 सितंबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)
आज धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बीतेगा। बच्चों के साथ वक्त बिताने से मन खुश होगा। सरकारी काम में रुकावट आने की संभावना है। जीवनसाथी की कुछ बातें आपको परेशान या कड़वी लग सकती हैं। कोई जरूरी काम अटक सकता है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.