Aaj Ka Rashifal In Hindi: 4 मई, सोमवार को मानस, पद्म, परिघ, शिव और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इन योगों का असर सभी 12 राशि के लोगों पर होगा। आगे जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
4 May 2026 Ka Rashifal: 4 मई 2026 को मेष राशि वाले यात्रा पर जा सकते हैं, सेहत ठीक रहेगी। वृषभ राशि वाले दूसरों की बातों पर विश्वास न करें, स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है। मिथुन राशि वालों का खर्च ज्यादा हो सकता है, बुजुर्गों की राय काम आएगी। कर्क राशि वाले वाहन सावधानी से चलाएं, संतान से सुख मिलेगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
इस राशि के लोग किसी यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस पार्टनर का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है। दूसरों की मदद कर अच्छा महसूस करेंगे। पैसा निवेश करने से फायदा होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। सेहत ठीक रहेगी।
इस राशि के लोगों का जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है। आक्रमकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है। सिरदर्द की समस्या हो सकती है। दूसरों की बातों पर बिना सोचे विश्वास न करें।
413
मिथुन राशिफल 4 मई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन ठीक नहीं है। खर्च ज्यादा हो सकता है। पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। दोस्तों की मदद से बिगड़े काम बन जाएंगे। बच्चों के भविष्य की चिंता दूर होगी। बुजुर्गों की राय से फायदा होगा।
513
कर्क राशिफल 4 मई 2026 (Dainik Kark Rashifal)
ऑफिस में आज अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। परिवार के साथ भी अच्छा समय बीतेगा। बिजनेस में आपकी प्लानिंग सफल हो सकती है। अचानक धन लाभ की भी संभावना है। संतान से सुख मिलेगा। वाहन चलाने में सावधानी रखें।
613
सिंह राशिफल 4 मई 2026 (Dainik Singh Rashifal)
इस राशि के लोगों से जल्दबाजी में कोई गलती हो सकती है। संपत्ति से जुड़े विवाद उलझ सकते हैं। किसी से सलाह लेकर ही पैसा निवेश करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। हेल्थ को लेकर सावधान रहें। कोई पुरानी बीमारी फिर से परेशान कर सकती है।
713
कन्या राशिफल 4 मई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
इस राशि के लोगों को पार्ट टाइम जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। बिजनेस के लिए समय ठीक है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। रक्त से संबंधित रोग हो सकते हैं। विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है।
813
तुला राशिफल 4 मई 2026 (Dainik Tula Rashifal)
आपके सोचे हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। आपकी चतुरता से पुराने विवाद समाप्त हो सकते हैं। अतिरिक्त आय हो सकती है। दुश्मन हावी होने को कोशिश करेंगे। सिरदर्द की समस्या हो सकती है। लव लाइफ में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
इस राशि के लोग वाहन चलाते समय सावधानी रखें। महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत हो सकती है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। कोई महत्वपूर्ण और बड़ा काम आज शुरू हो सकता है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
1013
धनु राशिफल 4 मई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
इस राशि के लोगों के चलते हुए काम अचानक रुक सकते हैं। प्रेम संबंध टूट सकते हैं। किसी से विवाद भी हो सकता है। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। भाग-दौड़ के कारण थकावट हो सकती है। कोई मंहगी चीज चोरी या गुम हो सकती है।
1113
मकर राशिफल 4 मई 2026 (Dainik Makar Rashifal)
इस राशि के लोगों को किसी बड़े धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपको मनपसंद भोजन मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन अच्छा है। बदहजमी की शिकायत हो सकती है। पिता की सेहत अचानक खराब हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें।
1213
कुंभ राशिफल 4 मई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
इस राशि के अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। कोई पुरानी योजना आज सफल हो सकती है। जल्दबादी में कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। संतान पक्ष की चिंता परेशान करेगी। इन्वेस्टमेंट न करें तो ठीक है।
1313
मीन राशिफल 4 मई 2026 (Dainik Meen Rashifal)
इस राशि के लोगों को भविष्य को लेकर टेंशन हो सकती है। किसी से भी विवाद न करें। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। बिजनेस को लेकर कोई अच्छा फैसला सकते हैं। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। परिवारिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.