Aaj Ka Rashifal 06 Feb (6 फरवरी का राशिफल): मिथुन, सिंह, कुंभ वालों को मिलेगा धोखा, पढ़ें आज का राशिफल

Published : Feb 06, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal 6 February 2026: 6 फरवरी, शुक्रवार को अमृत, मूसल, धृति और शूल नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। सभी राशियों पर इनका असर देखा जाएगा। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

PREV
113
6 फरवरी 2026 का राशिफल

6 February 2026 Ka Rashifal: 6 फरवरी 2026 को मेष राशि वाले गलत निर्णय ले सकते हैं, ये ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। वृषभ राशि वालों को बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, सेहत का ध्यान रखें। मिथुन राशि वालों के साथ धोखा हो सकते हैं, ये मन की किसी से शेयर न करें। कर्क राशि वालों को अटका धन मिलेगा, बिजनेस में डील संभव है। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?


ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: होली पर चंद्र ग्रहण के बाद दिखेगा ब्लड मून, कितनी देर रहेगा सूतक?

213
मेष राशिफल 6 फरवरी 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

आज आपका मन धार्मिक कामों में लगा रहेगा। बिजनेस की स्थिति में पहले से सुधार हो सकता है। रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। घरले कामों में आपकी व्यस्ततता अधिक रहेगी। दूसरों की बातों में आकर कोई निर्णय न लें, बाद में पछताएंगे।

ये भी पढ़ें-
Maha Shivaratri 2026: महाशिवरात्रि पर कैसे करें बाबा महाकाल के दर्शन? जानें पूरी डिटेल

313
वृषभ राशिफल 6 फरवरी 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

दोस्तों के साथ किसी टूर पर जा सकते हैं। बच्चों के करियर से जुड़ी अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई को लेकर सीरियस रहेंगे। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। नौकरी में अधिकारी कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं।

413
मिथुन राशिफल 6 फरवरी 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

आज आपके साथ कोई विश्वास पात्र व्यक्ति ही धोखा कर सकता है। ऐसा कोई काम न करें जो दूसरों के लिए असुविधाजनक हो। दूसरे लोगों से मन की बात शेयर करने बचें। कसरत करने से आपकी सेहत ठीक रहेगी। घरेलू खर्च पहले से कम हो सकते हैं।

513
कर्क राशिफल 6 फरवरी 2026 (Dainik Kark Rashifal)

बिजनेस में नई डील हो सकती है। अचानक धन की स्थिति बनेगी। अटका हुआ पैसा आज मिल सकता है। अपने दिखावे पर आज आप ज्यादा पैसा खर्च करेंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है। आपके द्वारा लिए गए निर्णय आज सही साबित हो सकते हैं।

613
सिंह राशिफल 6 फरवरी 2026 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के लोगों के वैवाहिक संबंधों में सुधार होगा। किसी पुराने मित्र से मिलकर और उसकी सहायता करके अच्छा लगेगा। नौकरी में स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। बिजनेस में भी फायदा होगा। प्रॉपर्टी से फायदा हो सकता है। संतान से धोखा मिल सकता है।

713
कन्या राशिफल 6 फरवरी 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

बिजनेस में आपको नए मौके मिल सकते हैं। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। संपत्ति खरीदने के लिए दिन शुभ है। अगर कोई लंबे समय से अटका है तो वह भी आज पूरा हो सकता है। विवादों से बचकर रहने में भलाई है। सेहत का ध्यान रखें।

813
तुला राशिफल 6 फरवरी 2026 (Dainik Tula Rashifal)

आज मौसम का असर आपकी सेहत पर हो सकता है। इमोशल होकर कोई भी निर्णय लेने से आपको बचना होगा। किसी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। समाज में मान-सम्मान और पराक्रम बढ़ेगा।

913
वृश्चिक राशिफल 6 फरवरी 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

आज आप किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। पति-पत्नी किसी बात को लेकर असहमत हो सकते हैं। मन में निगेटिविटी आ सकती है। धार्मिक कामों में अधिक रूचि रहेगी। अगर कहीं पैसा अटका है तो वह आज मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

1013
धनु राशिफल 6 फरवरी 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन पहले से सुखी रहेगी। टीम के साथ मिलकर काम करने से सफलता जल्दी मिलेगी। लव लाइफ और सेहत पहले से बेहतर हो सकती है।

1113
मकर राशिफल 6 फरवरी 2026 (Dainik Makar Rashifal)

विद्यार्थियों को पढ़ाई में मनचाही सफलता मिल सकती है। ज्यादा काम के कारण थकान महसूस होगी। आप अपनी बौद्धिक क्षमता का उपयोग समय पर कर पाएंगे। जिम्मेदारी वाले काम में लापरवाही भूलकर भी न करें। संतान की गतिविधि पर नजर रखें।

1213
कुंभ राशिफल 6 फरवरी 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के लोग पार्टनर से अपने मन की बात कह सकते हैं। माईग्रेन की समस्या आपको परेशान करेगी। बाजार में आपकी छवि पहले से अच्छी रहेगी। जो लोग पर्यटन के बिजनेस से जुड़े हैं उन्हें धन लाभ के योग बनेंगे। अनजान लोगों पर भरोसा न करें।

1313
मीन राशिफल 6 फरवरी 2026 (Dainik Meen Rashifal)

आज आप बहुत ही खुश रहेंगे। विरोधी चाहकर भी आपका कुछ बिगाड़ नही पाएंगे। परिवार के लोग आपके खुश रहेंगे। आज आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने में सफल रहेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान है। संतान से सुख मिलेगा।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories