Aaj Ka Rashifal In Hindi: 18 जून 2026 को पुष्य नक्षत्र होने से कौन-सा राजयोग बनेगा? इस दिन कौन-सा व्रत-त्योहार मनाया जाएगा? 18 जून को किस राशि के लोगो को धन लाभ होगा और किसे धन हानि?
18 June 2026 Ka Rashifal: 18 जून 2026 गुरुवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी। इस दिन प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। इस दिन पुष्य नक्षत्र होने से गुरु पुष्य नाम का राजयोग बनेगा। साथ ही इस दिन व्याघात, हर्षण, शुभ, अमृतसिद्धि और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 अन्य शुभ-अशुभ योग भी बनेंगे। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी की सलाह आपके काम आएगी। नया इनवेस्टमेंट या बड़े सौदों में जल्दबाजी करने से बचें। आज आप अपने कार्यों को पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ पूरा करेंगे। सेहत भी पहले से काफी ठीक रहेगी।
वृषभ राशिफल 18 जून 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
वर्क प्लेस पर आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी। अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। निजी रिश्तों में प्रेम और विश्वास मजबूत होगा। मित्रों और भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।
413
मिथुन राशिफल 18 जून 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
इस राशि के लोग आज विवादों से दूर रहें तो अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में चल रहा तनाव कम होगा और घर में अनुशासन व सामंजस्य का माहौल बनेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। दूसरों की बातों में आकर कोई फैसला न लें।
513
कर्क राशिफल 18 जून 2026 (Dainik Kark Rashifal)
आज आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। संतान की उपलब्धियों से मन प्रसन्न रहेगा। महिलाओं के लिए दिन विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। मेहनत का फल आज मिलेगा।
613
सिंह राशिफल 18 जून 2026 (Dainik Singh Rashifal)
दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कानूनी क्षेत्र से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। खानपान में लापरवाही पेट संबंधी समस्याएं बढ़ा सकती है। प्रेम संबंधों में गलतफहमी की स्थिति बन सकती है। सोचे हुए काम अटक सकते हैं।
713
कन्या राशिफल 18 जून 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
लव लाइफ में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। युवाओं को प्रतियोगिताओं में सफलता मिलने के योग हैं। घर का माहौल थोड़ा अव्यवस्थित रहेगा, लेकिन आप स्थिति को संभाल लेंगे। मार्केटिंग, सेल्स और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा।
813
तुला राशिफल 18 जून 2026 (Dainik Tula Rashifal)
विरोधियों पर आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। बिजनेस में लाभ की स्थिति बन सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के संकेत हैं। घर का वातावरण सुखद और आनंददायक रहेगा। धार्मिक-आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है। संतान सुख मिलेगा।
913
वृश्चिक राशिफल 18 जून 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
नौकरी-बिजनेस में तय टारगेट समय पर पूरे हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। घर में मेहमानों के आगमन से खुशी का माहौल रहेगा। पारिवारिक जीवन में शांति और संतोष बना रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
1013
धनु राशिफल 18 जून 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे जिससे आपको भी खुशी मिलेगी। गलत संगति से बचने की आवश्यकता है। वर्क प्लेस पर सम्मान बनाए रखने के लिए व्यवहार पर नियंत्रण रखें। वैवाहिक जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। कोई गुड न्यूज मिलेगी।
1113
मकर राशिफल 18 जून 2026 (Dainik Makar Rashifal)
पति-पत्नी के बीच प्रेम मजबूत होगा। परिवार के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिलेगा। होटल, पर्यटन और सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है। सांस या एलर्जी संबंधी समस्या वाले लोग स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
1213
कुंभ राशिफल 18 जून 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
आज किसी महत्वपूर्ण विषय को लेकर मन में दुविधा बनी रहेगी। संपत्ति या जमीन में निवेश करने के लिए समय अनुकूल हो सकता है। नई ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने कार्यों में जुटेंगे। संतान को लेकर चिंता रहेगी। सेहत अचानक बिगड़ सकती है।
1313
मीन राशिफल 18 जून 2026 (Dainik Meen Rashifal)
शेयर बाजार से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने के योग हैं। परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहेगा। अविवाहित लोगों के विवाह संबंधी प्रयास सफल हो सकते हैं। मनचाहा भोजन मिलने से खुशी होगी।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.