Aaj Ka Rashifal In Hindi: 28 मार्च, शनिवार को सुकर्मा, धृति, मित्र और मानस नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे, जिनका असर सभी राशियों पर होगा। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। आगे जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
28 March 2026 Ka Rashifal: 28 मार्च 2026 को मेष राशि वाले सेहत में लापरवाही न बरतें, गुप्त बातें शेयर न करें। वृषभ राशि वाले नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं पैसा उधार लेना पड़ेगा। मिथुन राशि वाले गलत लोगों की संगति से बचें, भाइयों से विवाद संभव है। कर्क राशि वालों का प्रभाव बढ़ेगा, घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
बिजनसे से जुड़े मामलों में सावधानी रखने की जरूरत है। कोई पुराना विवाद एक बार पुन: सामने आ सकता है। परिवार में किसी से हल्की नोंक-झोंक हो सकती है। अपनी कमजोरी किसी के साथ शेयर न करें। सेहत को लेकर बिल्कुल लापरवाही न बरतें।
वृषभ राशिफल 28 मार्च 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
इस राशि के लोग नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। न चाहते हुए भी किसी पैसा उधार लेना पड़ेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। प्रभावशाली लोगों से मेल-मुलाकात होगी। इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। धैर्य रखेंगे तो हर काम आसानी से हो जाएंगे।
413
मिथुन राशिफल 28 मार्च 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
इस राशि के जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, उनकी ये इच्छा पूरी हो सकती है। भाइयों से किसी बात पर विवाद की स्थिति बनेगी। गलत लोगों के साथ रहने से बचना चाहिए। नौकरी में अधिकारी आपके काम से नाखुश होकर आपका अपमान कर सकते हैं।
513
कर्क राशिफल 28 मार्च 2026 (Dainik Kark Rashifal)
इस राशि के लोगों को धन की कमी का सामना करना पड़ेगा। युवाओं को मनचाही नौकरी का ऑफर मिल सकता है। बिजनेस में आपको अपनी रणनीति बदलना होगा। घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आपका सामाजिक प्रभाव बढ़ सकता है।
613
सिंह राशिफल 28 मार्च 2026 (Dainik Singh Rashifal)
इस राशि के जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। पीठ और कंधे का दर्द परेशान कर सकता है। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। दोस्तों पर अधिक विश्वास न करें। इनकी गुप्त बातें आज लीक हो सकती हैं।
713
कन्या राशिफल 28 मार्च 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
इस राशि के लोग दूसरों की बातों में आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। दोस्तों की मदद करके आपको अच्छा लगेगा। रिलेशनशिप को लेकर मन में किसी तरह की दुविधा हो सकती है। जो काम आपको कठिन लग रहा है वो आसानी से होगा।
813
तुला राशिफल 28 मार्च 2026 (Dainik Tula Rashifal)
रुके हुए काम आज हो सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ा सौदा होने के योग बन रहे हैं। पिता से मार्गदर्शन मिलेगा। संतान को कोई बड़ी उपलब्धि आज मिल सकती है। लवमेट के साथ संबंधों में और अधिक मजबूती आ सकती है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
913
वृश्चिक राशिफल 28 मार्च 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
इस राशि के लोग आग धार्मिक गतिविधियों में अधिक व्यस्त रहेंगे। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए आप खास मेहनत करेंगे। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। साझेदारी के काम में अधिक फायदा होगा। नौकरी में दिए गए टारगेट पूरे होंगे।
1013
धनु राशिफल 28 मार्च 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
इस राशि के लोग सोशल मीडिया पर अधिक समय बिताएंगे। आय और व्यय में संतुलन नहीं बनने से आपका बजट बिगड़ सकता है। किसी से भी पैसों का लेन-देन न करें। कानूनी मामलों को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है। संतान पर नजर रखें।
1113
मकर राशिफल 28 मार्च 2026 (Dainik Makar Rashifal)
इस राशि के लोग अपने लाइफ पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। संपत्ति खरीदने के लिए समय अनुकूल है। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। दूसरों पर अधिक भरोसा न करें। सोचे हुए काम पूरे होंगे।
1213
कुंभ राशिफल 28 मार्च 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
इस राशि के लोगों को प्रतियोगी परीक्षा में बड़ी सफलता मिल सकती है। बुद्धिमान लोगों के साथ उठने-बैठने का मौका मिलेगा। अपनी कमियों को दूर करने का मौका आपको मिलेगा। लव लाइफ में आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। विवादों से दूर रहें।
1313
मीन राशिफल 28 मार्च 2026 (Dainik Meen Rashifal)
इस राशि के लोगों को नौकरी में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम जीवन में आ रही परेशानियों का निदान होगा। प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा परिणाम मिलेगा। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आज आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.