अक्षय तृतीया 2026 पर क्या खरीदें-कहां इन्वेस्टमेंट करें? ज्योतिषी से जानें राशि अनुसार टिप्स

Published : Apr 18, 2026, 04:04 PM IST
अक्षय तृतीया 2026 पर क्या खरीदें

सार

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया को इन्वेस्टमेंट के लिए बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा कहते हैं इस दिन किया गया निवेश बड़ा फायदा देता है और गुड लक भी बढ़ाता है। ये इन्वेस्टमेंट अगर राशि अनुसार किया जाए तो और भी शुभ रहता है।

Akshaya Tritiya 2026 Investment Tips: इस बार अक्षय तृतीया का पर्व 19 अप्रैल, रविवार को मनाया जाएगा। अक्षय तृतीया पर सूर्य और चंद्रमा दोनों अपनी उच्च स्थिति में होते हैं। यह दुर्लभ संयोग साल में सिर्फ एक बार ही बनता है। सूर्य-चंद्र की ये स्थिति इन्वेस्टमेंट से जुड़े निर्णय लेने के लिए बहुत ही खास मानी गई है। इस दिन अगर राशि अनुसार इन्वेस्टमेंट किया जाए तो बड़ा फायदा मिलने के चांस होते हैं। iMeUsWe के वरिष्ठ वैदिक ज्योतिषी कृष्णन संपत से जानिए अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार कहां इन्वेस्टमेंट करें…

ये भी पढ़ें-
Akshaya Tritiya 2026: सोना, चांदी या कुछ और, गुड लक के लिए राशि अनुसार क्या खरीदें?

मेष राशि वाले अक्षय तृतीया पर कहां इन्वेस्टमेंट करें?

इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। ये लोग अक्षय तृतीया पर नए काम की शुरूआत कर सकते हैं। अगर ये पहले से किसी नौकरी में हैं तो अपना साइड बिजनेस शुरू करने के लिए भी ये समय अनुकूल है। लेकिन अनावश्यक रूप से कोई भी रिस्क न लें।

ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: अक्षय तृतीया पर शुक्र बदलेगा राशि, 4 राशि वालों की लगेगी लॉटरी

वृषभ राशि वाले अक्षय तृतीया पर कहां इन्वेस्टमेंट करें?

इस राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं। इस राशि के लोग सोना-चांदी या अन्य मूल्यवान धातुओं में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में भी धन लाभ के योग बनेंगे। जल्दी फायदा देने वाली योजनाओं की अपेक्षा लंबे समय बाद लाभ देने वाली योजनाओं में इन्वेस्टमेंट करें।

मिथुन राशि वाले अक्षय तृतीया पर कहां इन्वेस्टमेंट करें?

इस राशि के स्वामी बुधदेव हैं। ये लोग अक्षय तृतीया के शुभ मौके पर सोशल नेटवर्किंग के कामों से पैसा कमा सकते हैं। इस क्षेत्र में इन्हें और प्रयास करने चाहिए। इन्हें गैरजरूरी खर्च से बचते हुए नई फाइनेंशियल स्कीम में पैसा लगाना चाहिए।

कर्क राशि वाले अक्षय तृतीया पर कहां इन्वेस्टमेंट करें?

इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। ये लोग भावनाओं में आकर पैसों से जुड़ा कोई फैसला न लें। इन्वेस्टमेंट करते समय जल्दबाजी न करें। रियल एस्टेट से जुड़े कामों में इन्हें अच्छा खासा फायदा हो सकता है। नए मकान या दुकान ये खरीद सकते हैं।

सिंह राशि वाले अक्षय तृतीया पर कहां इन्वेस्टमेंट करें?

इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं जो अभी अपनी उच्च स्थिति में हैं। इस राशि के लोग अक्षय तृतीया पर सूर्य से संबंधित धातु जैसे तांबा आदि में इन्वेस्टमेंट करें तो शुभ रहेगा। अगर ये बड़ा लाभ चाहते हैं तो ऐसी स्कीम्स में पैसा लगाएं जो भविष्य के लिए बनाई गई हों।

कन्या राशि वाले अक्षय तृतीया पर कहां इन्वेस्टमेंट करें?

इस राशि के स्वामी बुधदेव हैं जो वर्तमान में मीन राशि में स्थित हैं। ये लोग बोलने में काफी चतुर और चालाक होते हैं, इसलिए इन्हें अपने बजट को ध्यान में रखते हुए इन्वेस्टमेंट करना चाहिए। हर निवेश से पहले उसका एनालिसिस जरूर करें।

तुला राशि वाले अक्षय तृतीया पर कहां इन्वेस्टमेंट करें?

इस राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं। इन लोगों का झुकान सुख-सुविधाओं पर अधिक रहता है, जिसके कारण इनके खर्च में असंतुलन आ सकता है। इनका अटका पैसा इन्हें मिल सकता है। ये लोग शुक्र से संबंधित चीजों में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।

वृश्चिक वाले अक्षय तृतीया पर कहां इन्वेस्टमेंट करें?

इस राशि के स्वामी मंगल हैं और इन पर केतु का प्रभाव भी होता है। ये लोग अक्षय तृतीया पर पहले किए गए इन्वेस्टमेंट के आधार पर निर्णय लें तो बेहतर रहेगा। पुरानी देनदारियां चुकाने के लिए समय अनुकूल है। इससे इन्हें लाभ हो सकता है।

धनु राशि वाले अक्षय तृतीया पर कहां इन्वेस्टमेंट करें?

इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं जो ज्ञान के स्वामी हैं। यही ग्रह इन्हें आशावादी बनाता है। ये लोग शिक्षा से जुड़े क्षेत्र में नया काम शुरू कर सकते हैं या इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। ट्रेवलिंग बिजनेस से भी इन्हें लाभ की स्थिति बनेगी।

मकर राशि वाले अक्षय तृतीया पर कहां इन्वेस्टमेंट करें?

इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि के लोग अक्षय तृतीया पर अचल संपत्ति यानी मकान, दुकान, प्लाट और फ्लैट आदि में इन्वेस्टमेंट करें तो इनके लिए शुभ रहेगा। इस राशि के युवाओं को इंटरव्यू में सफलता भी मिल सकती है।

कुंभ राशि वाले अक्षय तृतीया पर कहां इन्वेस्टमेंट करें?

इस राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। अक्षय तृतीया पर ये लोग भी रियल एस्टेट के क्षेत्र में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। इनके अटके हुए पैसे भी इन्हें इस समय मिलने के योग बन रहे हैं। लीक से हटकर इन्वेस्टमेंट सोच-समझकर करें।

मीन राशि वाले अक्षय तृतीया पर कहां इन्वेस्टमेंट करें?

इस राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं। इस राशि वाले अक्षय तृतीया के शुभ मौके पर सोच-समझकर पैसा खर्च और इन्वेस्टमेंट करें। गुरु ग्रह की धातु सोना है। ये लोग इसमें इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं या खरीदकर घर में रखने से भी भविष्य में लाभ होगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Weekly Horoscope 27 April To 3 May 2026: मेष-सिंह को मिलेगी गुड न्यूज, आपके हिस्से में क्या आएगा? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Weekly Tarot Horoscope: मेष से मीन तक क्या कहते हैं टैरो कार्ड्स? जानें करियर-लव-हेल्थ का हाल