Akshaya Tritiya 2026 Rashifal: इस बार अक्षय तृतीया का पर्व 19 अप्रैल, रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन कईं शुभ योग बन रहे हैं जिसके प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर होगा लेकिन 4 राशि वालों को इसका सबसे अधिक शुभ फल मिलेगा।
Akshaya Tritiya 2026 Horoscope: ज्योतिष शास्त्र में अक्षय तृतीया को बहुत ही शुभ तिथि माना गया है। इस बार अक्षय तृतीया का पर्व 19 अप्रैल, रविवार को है। इस दिन ग्रहों की चाल से 2 बहुत ही महत्वपूर्ण और दुर्लभ योग बन रहे हैं। ये शुभ योग हैं मालव्य और गजकेसरी। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा के अनुसार, ये दोनों ही अति दुर्लभ योग हैं। अक्षय तृतीया पर इन दोनों योगों के बनने से ये तिथि और भी शुभ हो गई है। इन दुर्लभ योगों का 4 राशियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…
इस राशि के लोगों को अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। अगर किसी को पैसा उधार दिया है तो वह भी मिलने के पूरे योग बन रहे हैं। दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा, जिससे आपकी छवि में सुधार होगा। ऑफिस में अधिकारी आपके काम से बहुत खुश रहेंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। सेहत भी पहले से काफी ठीक रहेगी।
अक्षय तृतीया पर बनने वाले दुर्लभ योगों के चलते इस राशि के लोगों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। अगर ये नया काम शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए भी समय अनुकूल है। नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूरे होने से इनका प्रमोशन भी संभव है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। सोचे काम पूरे होंगे।
45
तुला वालों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस
इस राशि के लोग अगर किसी लोन की तैयारी कर रहे हैं तो वह इस समय मिल सकता है। नया वाहन या मकान आदि खरीद सकते हैं। बैंक बैलेंस में अचानक वृद्धि होगी। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपकी डेली लाइफ में पॉजिटिव चेंज आ सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत मिलेगी।
55
कुंभ वालों की परेशानी होगी कम
इस राशि के लोग काफी समय से परेशान हैं, उन्हें राहत मिलेगी। सेहत में भी पहले से काफी सुधार होगा। बिजनेस-नौकरी की स्थिति पहले से बेहतर होगी। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। धन की आवक अच्छी रहेगी। इनकम ऑफ सोर्स बढ़ सकते हैं। नया काम शुरू करने के लिए भी ये समय अनुकूल रहेगा।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.